'लॉरेंस बिश्नोई बड़ा भाई, जो रोहित गोदारा को पैसा देगा, वो मारा जाएगा...', बदमाशों ने हथियारों के साथ वीडियो पोस्ट कर ली सोनीपत फायरिंग की जिम्मेदारी

हरियाणा के सोनीपत में 'पहल न्यूट्रिशन' की दुकान पर दिनदहाड़े फायरिंग हुई। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जिम्मेदारी ली है, जिसमें दुकान पर फर्जी प्रोडक्ट्स बेचने और रोहित गोदारा को फिरौती देने का आरोप लगाया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

हरियाणा के सोनीपत में 27 फरवरी, 2026 को पहल न्यूट्रिशन (Pahal Nutrition) पर हुई फायरिंग की घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। सोशल मीडिया पर पोस्ट और वीडियो के जरिए इसकी जिम्मेदारी ली दो लोगों ने ली है। ये पोस्ट रणदीप मलिक नाम की आईडी से शेयर किया गया है। जो दावा कर रहा है कि फायरिंग लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने की है।

पोस्ट में दो बदमाश दावा कर रहे हैं कि लॉरेंस बिश्नोई उनका बड़ा भाई है। बदमाशों ने हथियारों के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया, जिसमें उन्होंने घटना की जिम्मेदारी लेते हुए खुली धमकी दी है।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर एक पोस्ट में रणदीप मलिक और अनिल पंडित ने खुद को जिम्मेदार बताया। पोस्ट में कहा गया कि यह फायरिंग पहल न्यूट्रिशन द्वारा "फेक प्रोडक्ट" बेचकर युवाओं को खराब करने और रोहित गोदारा (Rohit Godara) को फिरौती देने के वजह से की गई।

रोहित गोदारा गैंग को धमकी

उन्होंने गैंगस्टर को रोहित गोदारा को 'रेपिस्ट' और 'देशद्रोही' करार देते हुए कहा कि पहल न्यूट्रिशन वाले ने रोहित गोदारा को फिरौती दी है, जो पाकिस्तान एजेंसी से जुड़ा हुआ है और देश के खिलाफ काम करता है। पोस्ट में चेतावनी दी गई कि जो भी रोहित गोदारा को पैसे देगा, उसे मरवा दिया जाएगा। यह सिर्फ ट्रेलर है और रोहित गोदारा के खिलाफ बड़ा बदला लिया जाएगा।

Advertisement

सिंगर मासूम शर्मा को भी चेतावनी

पोस्ट में 'जय महाकाल', 'जय श्री राम' जैसे नारे लगाए गए और लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप के साथ जितेंदर गोगी मान ग्रुप, हसीम बाबा ग्रुप, काला राणा ग्रुप के नाम लिए गए। इसके साथ ही सिंगर मासूम शर्मा को भी चेतावनी दी गई कि हरियाणा के सरपंचों से माफी मांग लें, वरना अंजाम बुरा होगा।

पोस्ट में संदेश दिया गया है कि फायरिंग रोहित गोदारा को फिरौती देने वालों के खिलाफ है। अब ऐसे सभी लोग टारगेट पर हैं। यह लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से जारी धमकी का हिस्सा माना जा रहा है। यह घटना गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम से जुड़ी कई हालिया धमकियों और हमलों की कड़ी है, जहां गैंग सोशल मीडिया के जरिए जिम्मेदारी लेता और आगे की चेतावनी देता है। पुलिस इस पोस्ट की जांच कर रही होगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के खिलाफ किया ‘open war’ का ऐलान, रक्षा मंत्री बोले- अब हमारा सब्र खत्म हो चुका है

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड