बिहार चुनाव के बीच अनंत सिंह की बढ़ी मुश्किलें, दुलारचंद यादव हत्याकांड में हुए नामजद; जानिए FIR में क्या-क्या लिखा?

बिहार के मोकामा में जनसुराज समर्थक और सामाजिक कार्यकर्ता दुलारचंद यादव की हत्या के बाद हड़कंप मच गया है। उनके परिवार और समर्थकों ने बाहुबली नेता अनंत सिंह पर सीधे गोली मारने का गंभीर आरोप लगाया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
FIR Lodged Against Anant Singh in Murder of Jan Suraaj
बिहार चुनाव से पहले मर्डर केस में फंसे अनंत सिंह, दुलारचंद यादव हत्याकांड में हुए नामजद; जानिए FIR में क्या-क्या लिखा? | Image: X

बिहार के मोकामा में जनसुराज समर्थक और सामाजिक कार्यकर्ता दुलारचंद यादव की हत्या के बाद हड़कंप मच गया है। उनके परिवार और समर्थकों ने बाहुबली नेता अनंत सिंह पर सीधे गोली मारने का गंभीर आरोप लगाया है। परिवार के एक सदस्य ने बताया कि दुलारचंद यादव, जन सुराज के प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी के साथ एक कार्यक्रम से लौट रहे थे, तभी अनंत सिंह के काफिले ने उन्हें रोका। 

आरोप है कि करमवीर और राजवीर ने दुलारचंद को पकड़कर अनंत सिंह के सामने पेश किया, जिसके बाद अनंत सिंह ने उन्हें गोली मार दी। गोली लगने के बाद भूषण सिंह और छोटन सिंह ने लोहे की रॉड से हमला किया और फिर गाड़ी से कुचल दिया। अब पुलिस ने अनंत सिंह समेत पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। 

मृत दुलारचंद यादव के पोते के लिए आवेदन पर अनंत सिंह, दो भतीजों रणवीर सिंह, कर्मवीर सिंह, करीबी छोटन सिंह और कंजय सिंह पर नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया। इधर, अनंत सिंह ने कहा है कि उनके ऊपर लगाए गए सारे आरोप बेबुनियाद हैं। यह सब राष्ट्रीय जनता दल की प्रत्याशी वीणा देवी के पति सूरजभान सिंह की साजिश है। उन्हें फंसाने की कोशिश की जा रही है। लेकिन, जनता सब जानती है।

दुलारचंद यादव के पोते ने बताया सबकुछ

मृत दुलारचंद यादव के पोते नीरज कुमार ने कहा कि हम लोग रोज की तरह जनसुराज के प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी के प्रचार में मोकामा विधानसभा के बसामनचक गांव में गुरुवार दोपहर साढ़े तीन बजे प्रचार करने पहुंचे थे। इसी दौरान रास्ते में अनंत सिंह अपने सहयोगियों के साथ आए और दादा दुलारचंद यादव को गाली देने लगा। दादा ने गाली देने से मना किया तो राजवीर और कर्मवीर सिंह ने दादा को जबरन गाड़ी से खींच कर बाहर निकाल दिया। 

इतने में अनंत सिंह ने कमर से पिस्टल निकाला और गोलीबारी कर दी। एक गोली दाबा दुलारचंद के पैर के ठुडी में लगी। गोली लगते ही वह गिर गए। इसके बाद अनंत सिंह के सहयोगियों ने उन्हें बेरहमी से पीटा और गाड़ी चढ़ा दी और फरार हो गए। इसके बाद हमलोग उन्हें घायल अवस्था में अस्पताल लेकर गए लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर बोला हमला

इधर, इस वारदात के बाद राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। लोकतंत्र में विचारधारा और जनहित के मुद्दों की लड़ाई होती है। बमबारी और गोलीबारी की नहीं! सत्ता संपोषित दुर्दांत अपराधी एनडीए के महाजंगलराज में बाहर घुम तांडव मचा रहे हैं। अपराध के लिए कुख्यात मोकामा में सत्ता संरक्षित गुंडों ने सामाजिक कार्यकर्ता दुलारचंद यादव की हत्या कर दी। एनडीए प्रत्याशियों का पत्रकारों पर गुस्सा, पत्रकारों को जान से मारने की बात करना और पूर्व में AK-47 की बरामदगी, इन सभी की परिणीति आज दिख रही है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें- 1 करोड़ नौकरियां, किसानों को 9000 रुपए सलाना, 4 शहरों में मेट्रो...बिहार चुनाव के लिए NDA ने जारी किया 'संकल्प पत्र'

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड