BREAKING: गोलियों की बौछार से थर्रा उठा हिसार, महिंद्रा शोरूम पर बदमाशों ने की 30 राउंड फायरिंग

हरियाणा के हिसार से बेखौफ बदमाशों का ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए VIDEO सामने आया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Haryana Crime: हरियाणा में बदमाश कितने बेखौफ हो चले हैं, इसका एक वीडियो हिसार से सामने आया है। यहां बाइक पर सवार होकर आए 3 बदमाशों ने महिंद्रा के शोरूम पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। शोरूम पर करीब 30 राउंड फायरिंग करने के बाद बदमाश एक पर्ची फेंककर फरार हो गए। बदमाशों ने पर्ची में फिरौती की मांग की है। खुलेआम फायरिंग की ये घटना CCTV में कैद हो गई है।

दिन दहाड़े हुई इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में हड़कंप मचा हुआ है और डर का माहौल है। जिस शोरूम को बदमाशों ने निशाना बनाया है, वो सिटी थाना हिसार से महज करीब 100 मीटर की दूरी पर है। इसके बावजूद बदमाशों में पुलिस का जरा भी खौफ नहीं दिखा और दिनदहाड़े फायरिंग की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बाइक पर तीन बदमाश सवार होकर आए थे। बदमाशों ने फायरिंग कर शोरूम के अंदर और बाहर खड़ी गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया है। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश हवा में हथियारों को लहराते फरार हो गए।

भाऊ गैंग का हाथ तो नहीं?

इससे पहले दिल्ली के तिलक नगर में गैंगस्टर हिमांशु उर्फ भाऊ ने एक लग्जरी कार डीलर को धमकी दी थी। भाऊ गैंग ने इसी अंदाज में कार डीलर से 5 करोड़ की एक्सटॉर्शन मनी मांगी थी। बदमाशों ने शोरूम में फायरिंग कर काफी नुकसान पहुंचाया था और मौके पर एक पर्ची भी छोड़कर गए थे। जिसमें 5 करोड़ रुपये की एक्सट्रैक्शन मनी की मांग की गई थी।

गैंगस्टर हिमांशु उर्फ भाऊ महज 21 साल का लड़का है। जो कैलिफोर्निया में रहकर दिल्ली में आतंक फैला रहा है और दिल्ली पुलिस की परेशानी का नया कारण बन गया है। उसके खिलाफ पहले से इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया हुआ है। उसके गुर्गों ने तिलक नगर के एक कार शोरूम पर 15 से अधिक राउंड फायरिंग करते हुए 5 एक्सटॉर्शन मनी मांगी थी।

Advertisement

ये भी पढ़ें: UGC-NET पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा, 9 मोबाइल फोन का डाटा किया डिलीट, डार्क नेट पर बेचा पेपर

Advertisement
Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड