चेहरे पर नकाब, हाथ में धारदार हथियार... सिरफिरे ने महिला टीचर पर 32 सेकंड में किए 34 वार, खौफनाक कत्ल का VIDEO खड़े कर देगा रोंगटे

हरियाणा के फरीदाबाद में एक सिरफिरे ने महिला टीचर पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। आरोपी टीचर पर तब तक वार करता रहा, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। खौफनाक कत्ल की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Crime News: हरियाणा के फरीदाबाद से एक बेहद खौफनाक मामला सामने आया है। यहां एक निजी स्कूल में दिनदहाड़े एक नकाबपोश सिरफिरे ने महिला टीचर संध्या पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी। हमलावर ने महज 32 सेकंड के भीतर टीचर पर करीब 34 बार चाकू से वार किए। यह पूरी वारदातर स्कूल परिसर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। वहीं, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

सामने आए सीसीटीवी फुटेज में आरोपी अमित टीचर को खींचते और उन पर चाकू से वार करते हुए साफ दिखाई दे रहा है। महिला टीचर मदद के लिए चीखती रही। उसकी आवाज सुनकर एक शख्स मदद के लिए आगे बढ़ा। लेकिन बीच-बचाव करने आए शख्स पर भी आरोपी ने हमले की कोशिश की। इसके बाद आरोपी तब तक वार करता रहा, जब तक संध्या की मौत नहीं हो गई।

आरोपी ने चाकू से किए ताबड़तोड़ वार

जानकारी के मुताबिक, संध्या टीर गांव सिकरौना में एक निजी स्कूल में टीचर की नौकरी करती थी। सोमवार को एक युवक अपना चेहरा ढककर स्कूल पहुंचा और टीचर से मिलने की बात कही। इसके बाद टीचर ज्यो ही दरवाजे पर मिलने पहुंची, आरोपी ने तुरंत उसे गर्दन से दबोच लिया। इसके बाद उसने टीचर की गर्दन, छाती समेत शरीर के अन्य हिस्सों पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने मामले की सूचना मिलते ही मुस्तैदी दिखाई और आरोपी अमित को वारदात के कुछ घंटों के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में उसने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी से पूछताछ के बाद उसे मंगलवार को स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा।

Advertisement

क्या है हत्या का कारण?

फरीदाबाद पुलिस प्रवक्ता मृतका संध्या के पति विकास ने कुछ दिन पहले ही थाना सेक्टर 58 में मामला दर्ज कराया था। उस समय आरोपी ने कथिततौर पर सभी के सामने माफी मांग ली थी। मगर, इस बात से वो महिला टीचर से रंजिेश रखने लगा था।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि करीब 2 साल पहले आरोपी और महिला टीचर की मुलाकात हुई थी। महिला टीचर उसे गांव के प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती थी। इसी दौरान दोनों की बातचीत होने लगी। लेकिन आरोपी महिला के पीछे पड़ गया। महिला ने उससे पीछा छुड़ाने की हर मुमकिन कोशिश की, उस पर केस करने की धमकी देकर उससे बातचीत बिल्कुल बंद कर दी। बताया जा रहा है कि इसी से खुन्नस खाकर उसने वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है और सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'यह हार BJP की विदाई का संकेत...' उपचुनाव के नतीजों पर अवधेश प्रसाद का बड़ा हमला, नितिन नबीन के 'मंथन' वाले बयान पर क्या बोले?

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड