फेमस इंस्टाग्राम कंटेंट क्रिएटर Sukh Ratia गिरफ्तार, मॉडलिंग करने गया था मुंबई, 5 लाख की सुपारी लेकर किया मर्डर

हरियाणा के रहने वाले फेमस इंस्टाग्राम कंटेंट क्रिएटर सुखप्रीत सिंह उर्फ Sukh ratia को पुलिस ने हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। Sukh ratia के इंस्टाग्राम पर 525K से अधिक फॉलोअर्स हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

UP Crime News : उत्तर प्रदेश की नोएडा STF ने हत्या के आरोप में फेमस इंस्टाग्राम कंटेंट क्रिएटर सुखप्रीत सिंह उर्फ Sukh ratia को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि सुखप्रीत सिंह ने अपने मामा के लड़के गुरप्रीत सिंह के साथ मिलकर नवी मुंबई में सुपारी लेकर महिला की हत्या को अंजाम दिया है। Sukh ratia के इंस्टाग्राम पर 525K से अधिक फॉलोअर्स हैं।

हरियाणा के फतेहाबाद जिले के रहने वाले इन दोनों भाईयों ने 18 मई को महिला का गला रेंतकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। हत्या करने वाले दोनों भाईयों को नोएडा STF ने सूरजपुर इलाके से गिरफ्तार किया है। इन दोनों के खिलाफ सागरी नवी मुंबई में धारा 103 (1), 61(2) BNS के तहत मुकदमा दर्ज है। नोएडा STF को सूचना मिली थी दोनों फरार आरोपी घंटा गोल चक्कर, थाना सूरजपुर क्षेत्र में खड़े हैं, जो कही जाने की फिराक में थे। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए नवी मंबई पुलिस के साथ मिलकर सुखप्रीत सिंह और गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।

हत्या के आरोपी सुखप्रीत सिंह और गुरप्रीत सिंह

मॉडलिंग करने गया था मुंबई

पूछताछ में आरोपी सुखप्रीत सिंह ने बताया कि उसकी उम्र 24 साल है और वह कक्षा 12 पास है। उसको मॉडलिंग करने का शौक है। वो मॉडलिंग करने के लिए अपने मामा के लड़के गुरप्रीत सिंह के साथ 2022 में मुंबई चला गया था। वहां आरोपी की एक सैलून चलाने वाली महिला से मुलाकात हुई। सुखप्रीत सिंह ने इसे महिला के कहने पर 5 लाख रुपये में एक महिला की हत्या करने की योजना बनाई। सैलून चलाने वाली ये महिला यूपी के गाजियाबाद की रहने वाली है।

पति ने दी थी हत्या सुपारी

इस पूरी साजिश में सुखप्रीत सिंह के मामा का लड़का गुरप्रीत भी शामिल था। जांच में सामने आया है कि इस हत्या की सुपारी मृतक महिला के पति किशोर सिंह ने दी थी। आरोपी सुखप्रीत ने वारदात को अंजाम देने के लिए ऑनलाइन चाकू खरीदा था। उसने पहले मास्क मंगाकर रैकी की और फिर 18 मई की रात सड़क पर जाते समय किशोर सिंह की पत्नी का गला काटकर निर्मम हत्या कर दी।

Advertisement

हत्या का एक CCTV भी आया सामने है। चौंकाने वाली बात यह है कि इन दोनों ने मॉडलिंग के जुनून में सुपारी लेकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया। नोए़डा STF के अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार मिश्रा ने बताया कि मुंबई में दर्ज मुकदमे के बाद नवी मुंबई पुलिस ने यूपी STF से सहयोग मांगा था। फिलहाल, दोनों आरोपियों को नवी मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया है।

ये भी पढ़ें: वजीरिस्तान में जुल्म ढा रही Pakistan Army, सेना ने अपने ही बच्‍चों पर किया ड्रोन हमला, 5 से 8 साल के 4 मासूमों और मां ने तोड़ा दम

Advertisement
Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड