Muzaffarnagar Crime: घरेलू विवाद में कहासुनी के बाद खूनी संघर्ष, पिता ने बेटे और बहू को मारी गोली; युवक की मौत

Muzaffarnagar News : शांतिप्रिय परिवार में संपत्ति के लालच ने सब कुछ बर्बाद कर दिया। पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
domestic dispute in Muzaffarnagar father shot his son and daughter-in-law
पिता ने बेटे और बहू को मारी गोली | Image: Representational, ANI

Muzaffarnagar News : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पारिवारिक कलह ने पिता को हत्यारा बना दिया। बाप और बेटे में विवाद के चलते पिता ने लाइसेंसी बंदूक से अपने बेटे और बहू को गोली मारी दी, जिसमें बेटे की मौत हो गई और बहू घायल है। पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है।

ये पूरा मामला भोपा थाना क्षेत्र अंतर्गत भोकारेहड़ी गांव का है। जहां पारिवारिक विवाद ने अचानक खूनी रंग ले लिया। गृह क्लेश के कारण आपा खोकर पिता ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से अपने ही बेटे और बहू पर गोली चला दी। इलाज के दौरान बेटे रॉबिन सहरावत की मौत हो गई, जबकि पुत्रवधू रविता गंभीर रूप से घायल है। इस घटना से न केवल परिवार टूट गया, बल्कि पूरे गांव में दहशत का माहौल कायम हो गया है।

पिता ने की बेटे की हत्या

जानकारी के अनुसार आरोपी पिता ब्रजवीर सिंह और उनके बेटे रोबिन के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। शुक्रवार की सुबह यह कलह चरम पर पहुंच गई, दोनों के बीच बहस इतनी तेज हो गई कि ब्रजवीर ने घर में रखी अपनी लाइसेंसी बंदूक निकाल ली। गुस्से में आकर उन्होंने रोबिन और उनकी पत्नी रविता पर फायरिंग कर दी।

रोबिन को पेट में गोली, इसके बाद उसे तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उनकी हालत को नाजुक बताते हुए मेरठ के लिए रेफर कर दिया, जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। रविता के हाथ में गोली लगने से मामूली चोट आई है, लेकिन वो अभी सदमे में हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत हरकत में आई। पुलिस ने आरोपी पिता बृजवीर को हिरासत में ले लिया है। ग्रामीणों के मुताबिक आरोपी ब्रजवीर एक किसान है और लाइसेंसी हथियार रखने का कारण सुरक्षा था। 

Advertisement

ये भी पढ़ें: दिवाली पर दिल्ली को दहलाने की साजिश का पर्दाफाश, साउथ दिल्ली के मॉल की रेकी, कई मार्केट निशाने पर... ISIS मॉड्यूल के 2 आतंकी गिरफ्तार

Advertisement
Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड