Updated April 27th, 2024 at 14:07 IST

बेटी के साथ अफेयर का मां ने किया विरोध...आरोपी ने घर में घुसकर महिला को गोलियों से भूना

दिल्ली के जहांगीरपुरी में बेटी के साथ अफेयर का मां विरोध करती थी, तो आरोपी प्रेमी ने घर में घुसकर महिला को गोलियों से भून दिया।

Reported by: Kanak Kumari
दिल्ली क्राइम | Image:PTI/ Representational
Advertisement

उत्तर पश्चिमी दिल्ली के जहांगीरपुरी में एक नाबालिग लड़के ने महिला को उसके घर में घुसकर मौत के घाट उतार दिया। जानकारी के अनुसार आरोपी का मृतिका की बेटी के साथ अफेयर था। लड़की की मां लगातार इस अफेयर का विरोध कर रही थी। इस वजह से आरोपी ने महिला के घर में घुसकर उसकी हत्या कर दी। जिस महिला को गोली मारी गई, उसका नाम सरिता शर्मा है। हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरारा हो गया। वहीं पीड़िता को बाबू जगजीवन राम अस्पताल ले जाया गया, जहां सरिता को मृत करार दिया गया।

मामले में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "उत्तर पश्चिमी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में शुक्रवार को कथित तौर पर एक नाबालिग लड़के ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने रिश्ते का विरोध करने पर महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी और उसके दो दोस्तों ने पिस्तौल खरीदी और अपराध को अंजाम दिया।"

Advertisement

हत्या के एक दिन पहले स्टेट्स पर लगाई थी हथियार की फोटो

पुलिस ने कहा कि सोशल मीडिया पर एक कथित वीडियो सामने आया है, जिसमें दावा किया गया है कि लड़के ने हत्या से एक दिन पहले अपने 'व्हाट्सएप स्टेटस' पर पिस्तौल और कारतूसों की तस्वीर साझा की थी। दिल्ली पुलिस के मुताबिक तीन बार पहले भी पीड़ित परिवार ने इस लड़के के खिलाफ शिकायत की थी।

Advertisement

परिवार की शिकायत के बाद दिल्ली पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर कानूनी कार्यवाही भी की थी। पुलिस मे उसे जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश भी किया था। इसके बाद उसे बाल सुधार गृह में भी रखा गया था। नाबालिग ने फिर से एक बार पीड़ित परिवार को निशाना बनाया। जानकारी के अनुसार वारदात में कुल तीन लड़के शामिल थे। तीनों में से एक फरार आरोपी का नाम सूरज है और एक उसका दोस्त है। दिल्ली पुलिस की 10 टीम आरोपियों को दबोचने के लिए कार्यवाही में लगी है।

इसे भी पढ़ें: Child Trafficking: बिहार से अवैध तरीके से 95 बच्चे लाए जा रहे थे UP, अयोध्या में किया गया रेस्क्यू

Advertisement

Published April 27th, 2024 at 10:44 IST

Whatsapp logo