अपडेटेड 6 June 2024 at 15:17 IST

BIG BREAKING: दिल्ली के नेहरू प्‍लेस में फोर्ड कार में मिली युवक की लाश, गाड़ी के अंदर खून के निशान

दिल्‍ली के नेहरू नगर में भीड़-भाड़ वाले इलाके के पास फोर्ड कार में एक युवक की लाश मिलने से सनसनी मच गई है।

Follow : Google News Icon  
Engineering student found dead in Shillong college
Engineering student found dead in Shillong college | Image: Reference image

Delhi Man found Dead In Car: दिल्‍ली के नेहरू नगर में भीड़-भाड़ वाले इलाके के पास फोर्ड कार में एक युवक की लाश मिलने से सनसनी मच गई है। कार के अंदर कई जगहों पर खून की छीटें मिली हैं। 

हालांकि अभी भी मौत के सही कारणों का पता नहीं चल सका है। मृतक की पहचान ध्रुव के रूप में हुई है जो मयूर विहार का रहने वाला है। पुलिस हत्या और आत्महत्या के एंगल से मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

जब मार्केट में आने वाले लोगों ने शव देखा तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस जब मौके पर पहुंची तो कार अंदर से लॉक थी। मृतक युवक लाजपत नगर स्थित दयानंद कॉलोनी का रहने वाला था। वह गुरुग्राम की एक कंपनी में कार्यरत था। मृतक का 7 साल का एक बेटा है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा। इसके बाद ही यह साफ हो पाएगा कि व्यक्ति की हत्या की गई है, उसने आत्महत्या की है या वह हादसे का शिकार होकर मौत के मुंह में समा गया।

Advertisement

इससे पहले बीती 21 मई को दिल्ली के जंतर-मंतर के पास खड़ी कार में एक शख्स की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने बताया था कि मृतक के शरीर पर किसी तरह की चोट के निशान नहीं मिले हैं। इस मामले में पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान गुरमीत के रूप में हुई है जो टैक्सी चलाने का काम करता था और उसी टैक्सी में गुरमीत की लाश मिली। 

Advertisement

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 6 June 2024 at 12:34 IST