Delhi: जहांगीरपुरी में मामूली बात पर कहासुनी, हाथापाई के बाद गिरा युवक; दाग दी दनादन कई गोली, VIDEO

दिल्ली के जहांगीरपुरी में हुई फायरिंग के मामले में अब सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे दो गुटों की बहस मौत का खेल बन गई।

Follow : Google News Icon  
Bullets Fired During Clash Between 2 Groups In Dei's Jahangirpuri, 1 Dead
दिल्ली के जहांगीरपुरी में हुई फायरिंग का सीसीटीवी फुटेज सामने आया। | Image: X

Delhi Firing News: दिल्ली के जहांगीरपुरी में रविवार को दो गुटों में विवाद होने के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। इस घटना में एक शख्स की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार करीब 10 राउंड फायरिंग हुई। अब इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे दो गुटों के बीच विवाद चल रहा है और एक शख्स आकर के अचानक से फायरिंग करने लगता है।

इस घटना में जिस शख्स की मौत हुई, उसकी पहचान दीपक पत्रकार के रुप में की गई है, जिसकी उम्र 35 साल बताई जा रही है। दीपक को करीब 4 गोली लगी, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। वहीं उसका साथी नरेंद्र और एक अन्य घायल हो गया। मामले में पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया। रविवार की शाम 5 बजे के आसपास दिल्ली के जहांगीरपुरी डी ब्लॉक में ये घटना घटी। फायरिंग में कुल तीन लोगों को गोली लगी। घटना में घायल दो लड़कों का नाम नरेंद्र और सूरज है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराकर पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है।

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

दिल्ली पुलिस की क्राइम टीम मौके पर मौजूद है। एविडेंस एकत्रित किए जा रहे हैं, जिस जगह पर फायरिंग हुई। आसपास कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है। पुलिस पूरे इलाके की सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है, जिससे आरोपी की पहचान कर गिरफ्तारी हो सके। पुलिस सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है। पैसे के लेनदेन को लेकर दोनों गुटों के बीच विवाद हुआ था जिसके बाद आपस में इन्होंने फायरिंग शुरू कर दी।

घटनास्थल पर भेजी गई पुलिस की एक टीम

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "बीजेआरएम अस्पताल से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति को कई गोलियों के जख्म के साथ लाया गया था, जिसे मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद अस्पताल से सूचना मिली कि गोली लगने से घायल दो लोगों (नरेन्द्र और सूरज) को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विस्तृत जांच के लिए पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर भेजी गई है।

Advertisement

दोनों ओर से हुई गोलीबारी

प्रारंभिक जांच से पता चला है कि दीपक, उसके भाई और अन्य लोगों तथा नरेंद्र और सूरज के बीच एक पार्क में बहस हुई थी। अधिकारी ने कहा, "दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गोलियां चलाई थीं। दीपक की गर्दन, दोनों पैरों और पीठ पर चोटें आईं। नरेन्द्र की पीठ में गोली लगी और सूरज के पैर में चोटें आईं। दीपक को मृत घोषित कर दिया गया। संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।"

इसे भी पढ़ें: Ganderbal Attack: आतंकियों की आएगी शामत, LG मनोज सिन्हा बोले- सुरक्षा एजेंसियों को एक्शन की खुली छूट

Advertisement
Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड