एक बार फिर गोलियों के तड़तड़ाहट से गूंजी राजधानी दिल्ली, बदमाशों ने सरेराह प्रोपर्टी डीलर को गोलियों से भूना
दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में शुक्रवार सुबह अज्ञात हमलावरों ने एक फॉर्च्यूनर कार सवार प्रॉपर्टी डीलर की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी।
- भारत
- 2 min read

Murder in Paschim Vihar : राजधानी दिल्ली एक बार फिर गोलियों की गूंज से दहल उठी है। दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में शुक्रवार सुबह अज्ञात हमलावरों ने एक फॉर्च्यूनर कार सवार प्रॉपर्टी डीलर की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हमलावर मौके से फरार हो गए।
मृतक के परिजन ने बताया कि कोई आपसी रंजिश नहीं थी। वही प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि सुबह करीब 7 बजे ईस्ट पश्चिम विहार के SBI कॉलोनी की तरफ से जब वो गुजर रहा था उस दौरान इससे एक गाड़ी दिखी, गाड़ी में भी गोली के निशान थे वही उसके मृतक भी मौजूद था। पहले लोगों को लगा कि यह एक्सीडेंट है लेकिन बाद में गोलियों के निशान दिखाई देने पर पुलिस को सूचित किया।
वही ईस्ट पश्चिम विहार की पुलिस से जब हमारी टीम ने बात करनी चाही तो पुलिस की तरफ से कोई भी जवाब नहीं दिया गया साथ ही गाड़ी जिसपर गोली मारी गई थी उससे लेकर भी पुलिस ने कोई जानकारी नहीं दी।
त्रिलोकपुरी में प्रॉपर्टी डीलर की कार पर 6 राउंड फायरिंग
Advertisement
इससे पहले 5 अप्रैल को दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना देखने को मिली। यहां बाइक सवार 8 हमलावरों ने संजय नाम के शख्स की कार पर करीब 6 राउंड फायरिंग कर आग लगाने की कोशिश की। गोलीबारी की आवाज सुनकर आप-पास के लोग जब घटना स्थल पर पहुंचे तब तक हमलावर फरार हो चुके थे।
जानकारी के अनुसार, संजय पेशे से प्रॉपर्टी डीलर है। गाड़ी में घात लगाकर पहले कुछ बदमाशों ने आग लगाई, फिर ताबड़तोड़ फायरिंग की, गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। गनीमत रही कि गाड़ी में घटना के वक्त कोई मौजूद नहीं था। पुलिस निजी दुश्मनी और क्या किसी गैंगस्टर ने यह फायरिंग करवाई, दोनों ही एंगल से जांच में जुट गई।