अपडेटेड 6 June 2025 at 22:20 IST
Delhi: दिल्ली के अलीपुर में जली हालत में लाश मिलने से सनसनी, मृतक निकला इस इलाके का रिटार्यड टीचर
दिल्ली के अलीपुर में एक जली हुई लाश मिली, जिसकी पहचान एक टार्यड टीचर के रूप में हुई है। लाश मिलने के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
- भारत
- 2 min read

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलीपुर से एक भयावह घटना सामने आई है। अलीपुर में जली हुई हालत में एक लाश मिली, जिसकी पहचान अब हो गई है। लाश की पहचान रिटायर्ड टीचर के रूप में हुई है। मामला अलीपुर थाना क्षेत्र के मुखमेलपुर, पुस्ता रोड की हैं, जहां जली हुई हालत में एक अज्ञात लाश मिली थी।
मृतक की पहचान संतोष कुमार (उम्र 62 वर्ष), पुत्र मोहन सिंह, निवासी बी-213, नत्थूपुरा, बुराड़ी, दिल्ली के रूप में हुई है। मृतक एक रिटायर्ड टीचर थे और स्वरूप विहार, स्वरूप नगर इलाके में प्रॉपर्टी डीलर के रूप में काम कर रहे थे। मृतक की पत्नी उर्मिला रानी ने 5 जून को स्वरूप नगर थाने में अपने पति की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। बताया गया कि संतोष कुमार 1 जून से लापता थे। इस मामले में अलीपुर थाने में FIR संख्या 297/25 धारा 103(1)/238(a) BNS के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।
शरीर पर गोलियों के थे निशान
बता दें, मामला तीन दिन पहले प्रकाश में आया। इस शख्स की हत्या गोली मारकर की गई थी। शव को पहचाना ना जा सके, इसलिए चेहरे को बुरी तरह से जला दिया गया था। सोमवार को पुलिस को इस बारे में जानकारी दी गई। पुलिस ने मामले में तहकीकात शुरू कर दी। पुलिस की तरफ से साझा जानकारी मृतक का शव सड़क के किनारे पड़ा हुआ था। सुबह टहलने के लिए जा रहे एक शख्स ने शव देखा, जिसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी गई।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सबसे पहले शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी। इस बीच आसापास के राज्यों में भी शव मिलने की जानकारी दे दी। वहीं पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को भी खंगालना शुरू कर दिया। पुलिस को जांच के दौरान जानकारी मिली कि शख्स के सिर में गोली मारी गई है।
Advertisement
पुलिस को इस बात की भी आशंका है कि मृतक को पहले घटनास्थल पर लाया गया, और फिर उसे गोली मारी गई। वहीं सबूत मिटाने के लिए उसे जलाया भी गया।
Advertisement
Published By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 6 June 2025 at 22:20 IST