Delhi: ये कैसा अग्रेशन? 15 सेकंड में चाकू से किए 15 वार, मामूली टक्कर के बाद नाबालिगों ने दिया वारदात को अंजाम- VIDEO

Crime news: दिल्ली की एक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां मामूली विवाद में दो नाबालिगों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें नाबालिग एक के बाद एक वार करते नजर आ रहे हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Delhi News: राजधानी दिल्ली में मामूली विवाद ने फिर खूनी रूप ले लिया। आनंद पर्वत इलाके से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक टक्कर से शुरू हुआ झगड़ा खौफनाक बन गया। दो नाबालिगों ने युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए, जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने दोनों नाबालिगों को पकड़ लिया है। उन्होंने अपना जुर्म भी कबूल लिया।

घटना कुछ दिन पुरानी है। इसका एक वीडियो अब सामने आया है, जिसमें दो लड़कों को युवक पर चाकू से हमला करते देखा जा सकता है। वो कुछ ही सेकेंड के अंदर युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ एक के बाद एक वार करते नजर आ रहे हैं।

दोस्तों संग मोमोज खाकर घर लौट रहा था युवक 

जानकारी के अनुसार 21 मार्च की शाम करीब 5.30 बजे एक युवक अपने दोस्त के साथ फरीदपुरी सब्जी मंडी के पास मोमो खाकर घर लौट रहा था। इसी दौरान गुरुद्वारा वाली गली में उसकी एक लड़के से टक्कर हो गई।

बातों-बातों में झगड़ा इतना बढ़ गया कि आरोपी लड़के और उसके साथी ने युवक को जबरन गली में खींच लिया और चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में युवक की पीठ और जांघों पर गंभीर चोटें आईं।

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को पहले सरदार पटेल अस्पताल और बाद में कलावती सरन अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित के बयान के आधार पर आनंद पर्वत थाने में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने दोनों नाबालिगों को पकड़ा

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम तुरंत हरकत में आई। कई सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई और साथ ही मुखबिरों को भी एक्टिव किया गया। टेक्निकल सर्विलांस और ग्राउंड इंटेलिजेंस की मदद से पुलिस ने जल्द ही आरोपियों की पहचान कर ली और दोनों नाबालिगों को पकड़ लिया। उनकी उम्र करीब 15 साल बताई जा रही है। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

Advertisement

वहीं, पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी पहले भी आपराधिक मामलों में शामिल रह चुके हैं।

पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी पहले एक-दूसरे को जानते तक नहीं थे। बस एक मामूली टक्कर से शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि मामला जानलेवा हमले तक पहुंच गया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है और मामले की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट संकट के बीच देश में लगेगा लॉकडाउन? अफवाहों पर आया सरकार का बयान

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड