अपडेटेड 20 June 2024 at 12:15 IST
दिल्ली: टिल्लू ताजपुरिया गैंग का एक निशानेबाज रोहिणी से गिरफ्तार
Delhi: दिल्ली के टिल्लू ताजपुरिया गैंग का एक निशानेबाज रोहिणी से गिरफ्तार किया गया।
- भारत
- 1 min read

प्रतीकात्मक | Image:
shutterstock
Delhi: दिल्ली पुलिस ने एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद रोहिणी से टिल्लू ताजपुरिया गैंग के एक कथित निशानेबाज को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
इस निशानेबाज की पहचान सुमित के रुप में हुई है। कंझावला पुलिस थाने में दर्ज हत्या के एक मामले में सुमित पैरोल मिलने के बाद भाग गया था। इसके साथ ही अलीपुर पुलिस थाने में दर्ज हत्या के एक और मामले में वह वांछित है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, 'रोहिणी पुलिस के विशेष दल के साथ एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद उसे गिरफ्तार किया गया।'
खूंखार गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया को पिछले साल तिहाड़ जेल के अंदर प्रतिद्वंद्वी गिरोहों के सदस्यों ने कथित तौर पर पीट-पीटकर मार डाला था।
Advertisement
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 20 June 2024 at 12:15 IST