Advertisement

Updated April 23rd, 2024 at 07:25 IST

गिरफ्तार महिला का शव थाने में लटका मिला, बिहार के चंपारण की घटना

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में हत्या के एक मामले में गिरफ्तार महिला का शव सोमवार को एक थाने के परिसर में लटका हुआ मिला। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

Reported by: Digital Desk
Edited by: Nidhi Mudgill
Representative image of death.
गिरफ्तार महिला का शव | Image:PTI
Advertisement

Police Station: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में हत्या के एक मामले में गिरफ्तार महिला का शव सोमवार को एक थाने के परिसर में लटका हुआ मिला। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। आरोपी को दहेज हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया था और उसे पश्चिम चंपारण के जिला मुख्यालय बेतिया के शिकारपुर थाने में महिला बैरक में रखा गया था।

पुलिस को संदेह है कि पेशी के लिए स्थानीय अदालत ले जाने से कुछ समय पहले उसने अपनी साड़ी का उपयोग करके छत के पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। बेतिया के उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) जय प्रकाश सिंह ने कहा, “यह घटना उस समय हुई जब बैरक में महिला पुलिसकर्मी उसे अदालत में पेश करने के लिए दस्तावेज तैयार करने के सिलसिले में बाहर गई थी। जब वे बैरक में लौटे, तो उन्होंने उसका शव लटका हुआ पाया।” 

Advertisement

उन्होंने बताया कि महिला को अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए गए हैं। पुलिस उन अधिकारियों की ओर से हुई चूक की भी जांच कर रही है, जिन्हें बैरक के अंदर महिला पर नजर रखने के लिए तैनात किया गया था।

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published April 23rd, 2024 at 07:25 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo