दिल्ली में हत्या और डकैती के 27 मामलों में वांछित अपराधी गिरफ्तार

दिल्ली के रोहिणी इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद 27 जघन्य अपराधों में शामिल एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Man Arrested At The National Bank Stadium
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: Representative Image (Generated By AI)

दिल्ली के रोहिणी इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद 27 जघन्य अपराधों में शामिल एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी शेर खान (28) उर्फ ​​शेरू 17 दिसंबर 2024 को नरेला इलाके में हुई गोलीबारी की घटना में भी शामिल था।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) संजय कुमार सैनी ने कहा, ‘‘ नरेला प्रकरण में शेर खान और उसके भाई सोहेल ने जावेद के परिवार के साथ लंबे समय से चली आ रही पारिवारिक प्रतिद्वंद्विता में गोलीबारी की थी। गोलीबारी में कई लोग घायल हुए, जिनमें एक 10 साल का बच्चा भी शामिल है। ’’

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने बताया कि सोहेल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि शेर खान इस मामले में फरार हो गया है।

Advertisement

उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी किया गया और पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर दी।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘ छह मार्च को खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस को रोहिणी में उसके ठिकाने का पता चला। जाल बिछाया गया और शाम 5:40 बजे शेर खान को स्कूटर चलाते हुए देखा गया। जब उसे रुकने का इशारा किया गया तो उसने भागने की कोशिश की और पुलिस की टीम पर गोली चला दी। ’’

Advertisement

उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने जवाब में चेतावनी स्वरूप गोली चलाई, लेकिन जब उसने गोलीबारी जारी रखी तो उसे काबू में करने के लिए गोली चलाई गई जो उसके दाहिने पैर में लगी।

पुलिस की टीम ने उसे काबू में किया और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

शेर खान के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। खान के पास से एक देसी पिस्तौल और दो कारतूस बरामद किए गए हैं। इसके अलावा उसके द्वारा इस्तेमाल किया गया स्कूटर भी घटनास्थल से बरामद किया गया।

शेर खान के खिलाफ हत्या, डकैती, हत्या का प्रयास और पॉक्सो सहित हिंसक अपराधों के कई मामले दर्ज हैं।

अधिकारी ने बताया कि जावेद के छोटे भाई नावेद ने शेर खान के छोटे भाई शोएब की हत्या कर दी थी, जिससे पारिवारिक कलह और बढ़ गई।

Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड