गाजियाबाद में दो मुख्य आरक्षी पर भ्रष्टाचार का मामला दर्ज, एक गिरफ्तार, दूसरा फरार

गाजियाबाद में दो पुलिसकर्मियों पर कथित भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया गया है और उनमें से एक को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दूसरा फरार है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
UP woman kills stepson, hides body in sewer tank to escape murder charges
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: Pixabay/Representative

गाजियाबाद में दो पुलिसकर्मियों पर कथित भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया गया है और उनमें से एक को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दूसरा फरार है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि अंकुर विहार थानाक्षेत्र में तैनात इन दोनों मुख्य आरक्षियों पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा सात और 13 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सार्वजनिक होने के बाद मुख्य आरक्षियों-- विपिन कुमार और दिनेश कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई, जिसमें वे कथित तौर पर शिकायतकर्ता से पैसे वसूलते नजर आ रहे थे।

गाजियाबाद पुलिस के अनुसार मामले की जांच के बाद दोनों आरोपियों को निलंबित कर दिया गया। सार्वजनिक हुए वीडियो से मिले साक्ष्य और टिप्पणियों के आधार पर विपिन कुमार को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया।

Advertisement

ग्रामीण क्षेत्र के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) एनके तिवारी ने बताया, ' मुख्य आरक्षी विपिन कुमार बुलंदशहर के गुलावठी थाना क्षेत्र के चांद की मढिया का रहने वाला है।'

तिवारी ने बताया कि दूसरा आरोपी दिनेश कुमार फरार है और पुलिस की टीम उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं।

Advertisement
Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड