बिहार के बेगूसराय में निर्भया जैसा कांड, महिला से गैंगरेप के बाद प्राइवेट पार्ट में डाली बुलेट-पत्थर और लकड़ी, हैवानियत जान कांप जाएगी रूह

Begusarai news: दरिंदों ने महिला के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम देने के बाद उसके प्राइवेट पार्ट में बुलेट, लकड़ी और पत्थर डाल दिया। पीड़िता की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने विशेष टीम गठित कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Begusarai Gangrape
बेगूसराय में गैंगरेप | Image: Representative

Bihar Begusarai Gangrape news: बिहार के बेगूसराय को निर्भया कांड जैसी एक और घटना ने दहला दिया है। यहां एक महिला के साथ पांच दरिंदों ने हैवानियत की हदें पार कर दी। आरोप है कि पहले महिला के साथ पांच लोगों ने गैंगरेप किया। उसके बाद उसके शरीर पर ब्लेड से भी कई वार किए गए। इसके बाद भी दरिंदों का मन नहीं भरा तो उसके प्राइवेट पार्ट में बुलेट (गोली), पत्थर और लकड़ी डाले गए। घटना के 6 दिन बाद यह खुलासा हुआ है।

दर्द से परेशान थीं महिला

मामला बेगूसराय जिले के चकिया थाना क्षेत्र का है। महिला के साथ यह हैवानियत भरी घटना 11 जून को हुई थी। बाद में उसे अस्पताल भी लाया गया, लेकिन 12 जून की देर शाम जांच के बाद उसे घर भेज दिया गया। इसके बावजदू महिला लगातार दर्द से परेशान थी। 17 जून को सुबह फिर उसे सदर अस्पताल लाया गया। अल्ट्रासाउंड करने के बाद उसके पेट से गोली, पत्थर और लकड़ी का टुकड़ा निकाला गया।

महिला के शरीर से ये चीजें बरामद होने के बाद डीएसपी समेत आला अधिकारी अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने मामले को बेहद गंभीर बताया और जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कही। वहीं, घटना के बाद से पीड़िता पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा रही है।

पीड़िता ने बताई आपबीती

पीड़िता के बयान के अनुसार, 11 जून रात करीब 11:30 बजे वह शौचालय गई थी। इसी दौरान पांच बदमाश दरवाजे के पास आकर बैठ गए। उन्होंने महिला के पति के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया था। बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की और अंधेरे में उठाकर ले गए। यहां पांचों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान बदमाशों ने शरीर पर कई जगह ब्लेड मारा। इसके बाद बदमाशों ने उसे घर में ही फेंक दिया।

Advertisement

इस दौरान शोर सुनकर पति ने बाहर आने की कोशिश की लेकिन दरवाजा बंद होने के चलते वो नहीं आ सका। उसने अपनी देवरानी को फोन कर बुलाया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई और पीड़िता को अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस ने क्या कहा? 

घटना पर सदर-वन डीएसपी आनंद कुमार पांडेय ने कहा कि सभी बिंदुओं से जांच चल रही है। महिला का बयान सच प्रतीत हो रहा है। वह 12 जून की शाम डिस्चार्ज होकर घर चली गई थी। बाद में उसके इंटरनल पार्ट्स में दर्द हो रहा था। इंटरनल पार्ट्स से बुलेट आदि का टुकड़ा निकाला गया है। घटना में शामिल बदमाशों को गिरफ्तार करके स्पीडी ट्रायल कराया जाएगा। कोर्ट में दिए गए बयान में भी दुष्कर्म किए जाने की बात कही गई। अगर मामले को लेकर पुलिस की लापरवाही सामने आएगी तो संबंधित पुलिसकर्मी पर भी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

यह भी पढ़ें: हाथों में अंडे और 'चोर-चोर' के नारे... कोर्ट में वकीलों और फुटबॉल प्रेमियों का फूटा गुस्सा, TMC नेता अरूप विश्वास बाल-बाल बचे- VIDEO

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड