अपडेटेड 25 April 2025 at 20:59 IST
UP: रिजवान ने विधवा को प्रेम जाल में फंसाया, फिर 3 महीने तक 'गंदा खेल', धर्म परिवर्तन का दबाव...नाबालिग बेटी को भी नहीं छोड़ा
जब तीन महीने के बाद महिला प्रेग्नेंट हो गई तब रिजवान की गंदी नजर उसकी 17 वर्षीय बेटी पर पड़ी और उसने उस नाबालिग को भी अपनी हवस का शिकार बनाया।
- भारत
- 3 min read

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से एक हिन्दू विधवा महिला के साथ दो मुस्लिम भाइयों ने तीन महीने तक दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं इन दरिंदों ने महिला की नाबालिग बेटी को भी नहीं बख्शा। इस केस में पहले तो रिजवान ने विधवा महिला को अपने प्रेम जाल में फंसाया और फिर उसके साथ कई महीनों तक गंदा काम करता रहा। जब तीन महीने के बाद महिला प्रेग्नेंट हो गई तब रिजवान की गंदी नजर उसकी 17 वर्षीय बेटी पर पड़ी और उसने उस नाबालिग को भी अपनी हवस का शिकार बनाया। इतना ही नहीं रिजवान ने अपने भाई इमरान को भी पहले विधवा महिला के साथ संबंध बनवाए और फिर उसकी बेटी को भी इरफान को सौंप दिया था। हैवानिय की ये कहानी तब खुली जब महिला ने बेटी के साथ दुष्कर्म के बाद पुलिस में जाकर शिकायत दर्ज करवाई।
रिजवान और इमरान के जुल्मों की दास्तां इतने पर ही खत्म नहीं हुई। इन दोनों भाइयों ने इस लाचार महिला को धर्म परिवर्तन के लिए भी दबाव बनाया। पीड़िता ने बताया कि पहले रिजवान ने उसके साथ निकाह का वादा किया और तीन महीने तक लगातार उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान जब रिजवान महिला पर इस्लाम धर्म अपनाने का दबाव बनाने लगा तो महिला ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई। तीन महीने तक रिजवान और उसके भाई इरफान ने जमकर महिला का यौन शोषण किया और वो गर्भवती हो गई। हद तो तब पार हो गई थी जब इन दोनों भाइयों ने उस महिला की 17 वर्षीय बेटी को भी नहीं छोड़ा और उसे भी अपनी हवस का शिकार बनाया। पीड़िता की शिकायत के बाद मामले की जांच शुरू कर एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया।
बिजनौर के कोतवाली क्षेत्र का मामला
बिजनौर जिले के कोतवाली क्षेत्र से ये सनसनीखेज मामला सामने आया। थाना क्षेत्र के मुहल्ला जुलाहान निवासी रिजवान पर इस विधवा महिला ने बहुत ही सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। पीड़ित महिला कोतवाली शहर की रहने वाली है और वो एक महिला ब्यूटी पार्लर में काम करती है। अब से 5 साल पहले उसके पति की मौत हो गई थी, जिसके बाद से वो अपनी बेटी के साथ घर में अकेली रहती थी। पीड़िता ने बताया कि कुछ साल पहले रिजवान नाम के युवक से उसकी मुलाकात हुई। धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती बढ़ने लगी और रिजवान उस महिला के घर आने-जाने लगा। अब रिजवान उसके लिए भरोसेमंद हो चुका था तब रिजवान ने उससे निकाह का वादा किया और फिर धर्म परिवर्तन का दबाव भी बनाने लगा था।
मां-बेटी को बनाया अपनी हवस का शिकार
पीड़िता ने बताया कि पहले तो प्रेम जाल में फंसा कर रिजवान ने 3 महीने तक उसका शारीरिक शोषण किया जिसकी वजह से वो गर्भवती हो गई। इसके बाद रिजवान की नजर उसकी 17 साल की बेटी पर पड़ी तो उसने एक दिन मौका देखकर जब पीड़िता अपने काम से ब्यूटीपार्लर गई थी, तब रिजवान महिला की अनुपस्थिति में उसके घर पहुंचा और उसने नाबालिग बेटी को भी अपना शिकार बना लिया। रिजवान के बाद उसका भाई इरफान भी महिला और उसकी बेटी के साथ गंदी हरकतें करने लगा था। पीड़ित महिला ने बताया कि जब उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई तब रिजवान और इरफान ने उसे और उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं नाबालिग बेटी ने भी अपने साथ हुई गंदी हरकत वाली बात मां को बताई तो मां बेटी ने मिलकर दोनों भाइयों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।
Advertisement
Published By : Ravindra Singh
पब्लिश्ड 25 April 2025 at 20:59 IST