बेंगलुरु हत्याकांड में बड़ा अपडेट, महालक्ष्मी के 50 टुकड़े करने वाले का फंदे से लटक मिला शव

बेंगलुरु के महालक्ष्मी हत्याकांड के मुख्य आरोपी माने जा रहे मुक्ति रंजन रॉय ने आत्महत्या करली है। उसका शव संदिग्ध परिस्थिति में फांसी के फंदे पर लटका मिला।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Bengaluru Mahalakshmi Murder Case
बेंगलुरु हत्याकांड में बड़ा अपडेट | Image: Republic

Mahalakshmi Murder Case: बेंगलुरु के महालक्ष्मी हत्याकांड में नया मोड आ गया है। जिसके बाद महिला के कत्ल की गुत्थी अब और उलझ गई है। पुलिस जिस आरोपी मुक्ति रंजन रॉय की तलाश में ओडिशा गई थी, उसका संदिग्ध परिस्थिति में फांसी के फंदे पर लटका शव बरामद हुआ है। 29 साल की महालक्ष्मी की हत्या के आरोपी ने ओडिशा में आत्महत्या करली है। 

बेंगलुरु में महालक्ष्मी का शव उनकी मां और बड़ी बहन को एक रेफ्रिजरेटर में मिला था। महालक्ष्मी के शव को 50 से ज्यादा टुकड़ों में काटकर फ्रिज के अंदर रखा गया था। हत्या के बाद से आरोपी अपनी जगह बदल-बदल कर भाग रहा था। पुलिस को सूचना मिली थी कि महालक्ष्मी की नृशंस हत्या में शामिल संदिग्ध ओडिशा में मौजूद है। बेंगलुरु पुलिस की टीम आरोपी से पूछताछ करने के लिए गई थी, लेकिन पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका उसका शव मिला। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए चार टीम ओडिशा भेजी थी।

पति से अलग रह रही थी महालक्ष्मी 

महालक्ष्मी की निर्मम हत्या ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। नेपाल की रहने वाली महालक्ष्‍मी बेंगलुरु में बीते 9 महीने से अपने पति से अलग रह रही थी और अशरफ नाम के युवक के साथ उसकी दोस्ती थी। पुलिस ने अशरफ से भी पूछताछ की है। बेंगलुरू में मल्लेश्वरम इलाके की एक इमारत में महालक्ष्मी की हत्या कर शव के टुकड़ों को फ्रिज में रखा गया था। इस हत्याकांड का खुलासा उस वक्त हुआ जब शनिवार (21 सितंबर) को महालक्ष्मी की मां और बहन उनके घर पहुंची। महालक्ष्मी अपने परिवार से आखिरी बार 19 अगस्त को मिली थी। एक ही शहर में रहने के बावजूद उसकी अपनी मां और बहन-भाई के साथ ज्यादा नहीं बनती थी। वो अपने पति से भी अलग रहती थी।

19 दिन फ्रिज में रहे लाश के टुकड़े!

2 सितंबर से महालक्ष्मी का मोबाइल भी बंद आ रहा था। इसके बावजूद भी उसके घर वाले 21 सितंबर यानी 19 दिनों तक महालक्ष्मी की खबर लेने नहीं आए। 21 सितंबर को जब महालक्ष्मी के कमरे से बदबू आई तो मकान मालिक ने उसकी मां को फोन किया और ये हत्याकांड सामने आया। अंदाजा लगाया जा रहा है कि करीब 19 दिनों तक लाश के टुकड़े फ्रिज में थे। पुलिस ने इस मामले में अब तक दो-तीन लोगों को हिरासत में लिया है।

Advertisement

ये भी पढ़ें: बदले की फिराक में भेड़ियों का लंगड़ा सरदार? बहराइच में फिर दिखा 'खूनी', अबतक 10 का कर चुका शिकार

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड