बदलापुर रेपकांड के आरोपी अक्षय शिंदे ने पुलिस से बंदूक छीनकर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में मौत
Rape Accused Akshay Shinde: बदलापुर केस के आरोपी अक्षय शिंदे ने पुलिस से बंदूक छीनकर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में वो घायल हो गया और इलाज के दौरान मौत हो गई।
- भारत
- 3 min read

Rape Accused Akshay Shinde: बदलापुर में दो स्कूली लड़की के साथ दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार आरोपी अक्षय शिंदे की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शिंदे ने पुलिस का रिवॉल्वर छीनकर फायरिंग कर दी। फायरिंग के जवाब में मुंबई पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें अक्षय शिंदे घायल हो गया। फायरिंग के दौरान एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हालांकि, इलाज के दौरान आरोपी अक्षय शिंदे की मौत हो गई। थाने पुलिस ने इस घटना की जानकारी दी है। थाने पुलिस ने इस घटना की जानकारी दी है। खबरों की मानें तो आरोपी को ठाणे पुलिस जेल से बदलापुर लेकर जा रही थी, उसी दौरान ये घटना घटी। आरोपी को जीप में बैठाया गया और उसी दौरान उसने पुलिस वाले की बंदूक छीनकर गोली चला दी।
पुलिस की बंदूक छीनकर अक्षय ने मारी तीन गोलियां
वहीं आरोपी अक्षय ने पुलिसवाले की बंदूक छीनकर तीन गोलियां फायर कर दी। इसी बीच अन्य पुलिसवालों ने भी बंदूक निकालकर अक्षय के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इसी बीच एक पुलिसवाले को भी गोली लग गई। आनन-फानन में दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां अक्षय शिंदे की मौत हो गई।
मुख्यमंत्री शिंदे का बयान आया सामने
इस घटना पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का बयान भी सामने आया है। सीएम शिंदे ने कहा, "बदलापुर मामले में आरोपी की पूर्व पत्नी ने लैंगिक अत्याचार का मामला दर्ज कराया था। इसमें उसे (अक्षय शिंदे को) जांच के लिए ले जाया जा रहा था। इस दौरान उसने एक पुलिसकर्मी नीलेश मोरे पर गोली चलाई जो घायल हो गया उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आत्मरक्षा में यह कार्रवाई की। जांच के बाद और जानकारी सामने आएगी।"
Advertisement
अक्षय शिंदे की मौत पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "उसकी(अक्षय शिंदे) पूर्व पत्नी ने यौन शोषण का मामला दर्ज कराया था, पुलिस वारंट लेकर उसे जांच के लिए ले जा रही थी। उसने पुलिस की बंदूक छीनकर पुलिस वालों पर और हवा में भी फायरिंग की। पुलिस ने आत्मरक्षा में उसपर फायरिंग की। उसे अस्पताल ले जाया गया। इसके बारे में डॉक्टर बाद में बताएंगे लेकिन हमारे पास जो प्रारंभिक जानकारी है उसके अनुसार उसकी मौत हो गई है। विपक्ष हर बात पर सवाल उठाता है, यही विपक्ष उसे फांसी पर लटकाने की मांग कर रहा था। अगर पुलिस पर गोली चलाई जाती है तो पुलिस अपनी आत्मरक्षा करेगी या नहीं? इस पर कोई मुद्दा बनाना गलत है।"
इसे भी पढ़ें: एनकाउंटर पर सपा सांसद बर्क ने अधिकारियों को धमकाया, कहा- हमारी सरकार आएगी तो हम जांच कर फर्जी...