Bengaluru में श्रद्धा वॉल्कर जैसा कांड, पहले कत्ल फिर 30 टुकड़ों में काट दी लाश; फ्रिज में मिला शव

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, 'हमने मृतक महिला की पहचान कर ली है, लेकिन हम अभी इसका खुलासा नहीं कर रहे हैं।'

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Bengaluru Murder Case Imaginative pic
Bengaluru में श्रद्धा वॉल्कर जैसा कांड, पहले कत्ल फिर 30 टुकड़ों में काट दी लाश; फ्रिज में मिला शव | Image: PTI

बेंगलुरू में मल्लेश्वरम इलाके की एक इमारत में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। यहां पर भी दिल्ली के श्रद्धा वॉल्कर हत्याकांडा जैसा मामला सामने आया है। यहां पर एक 29 वर्षीय महिला की हत्या कर उसके शव के 30 से ज्यादा टुकड़े कर दिए और शव के उन टुकड़ों को कातिल ने घर की फ्रिज में डाल दिए था। शव के टुकड़ों को देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस महिला की हत्या तकरीबन 15 दिन पहले हुई होगी। पुलिस के अधिकारी वारदात वाली जगह पर पहुंच गए हैं और मामले की तफ्तीश शुरू कर दी गई है।


पुलिस ने बताया कि महिला की हत्या कर शव के 30 से अधिक टुकड़े किये गए, जो एक फ्रिज से बरामद किये गए हैं। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, 29 वर्षीय महिला की हत्या करीब एक पखवाड़े पहले की गई होगी। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और इमारत की ओर जाने वाली सड़क पर अवरोधक लगा दिए।  इसी इमारत के एक फ्लैट में, महिला के शव के 30 से अधिक टुकड़े एक फ्रिज से बरामद किये गए हैं। पुलिस ने बताया कि महिला अकेली रहती थी। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।


फॉरेंसिक टीम ने किया घटनास्थल का दौरा

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, 'हमने मृतक महिला की पहचान कर ली है, लेकिन हम अभी इसका खुलासा नहीं कर रहे हैं।' अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (पश्चिम क्षेत्र) एन सतीश कुमार ने कहा, "व्यालिकावल पुलिस थाना क्षेत्र के भीतर एक घर में एक महिला का शव टुकड़ों में कटा हुआ और फ्रिज में रखा हुआ मिला। ऐसा प्रतीत होता है कि यह 4-5 दिन पहले किया गया था।" उन्होंने बताया कि डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल का दौरा किया और जांच शुरू कर दी।


पुलिस ने शव की शिनाख्त की और पति भी पहुंचा

कुमार ने संवाददाताओं से कहा, "शव की पहचान हो गई है। जांच जारी है। जांच के बाद हम और जानकारी देंगे। वह कर्नाटक में रहती थी, लेकिन मूल रूप से दूसरे राज्य की है।" बताया जा रहा है कि महिला अपने पति से अलग रह रही थी। मृतक महिला मल्लेश्वरम में रहती थी और एक मॉल में काम करती थी जबकि उसका पति शहर से दूर एक आश्रम में काम करता है। घटना की जानकारी मिलने के बाद वह भी मौके पर पहुंचा।

Advertisement

(इनपुट - पीटीआई)

यह भी पढ़ेंः Daati Maharaj: संकट में दाती महाराज, शिष्या से रेप मामले में तय हुए आरोप

Published By:
 Ravindra Singh
पब्लिश्ड