Bengaluru: स्टेडियम वॉशरूम में शख्स ने महिला का चोरी छुपे बनाया वीडियो, फिर कर डाली ये डिमांड, ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर दर्ज कराई FIR

Bengaluru News: बेंगलुरु से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है जहां कोरमंगला इंडोर स्टेडियम में एक 32 वर्षीय महिला को कथित तौर पर वॉशरूम में चुपके से रिकॉर्ड कर लिया गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Woman Secretly Filmed In Bengaluru Stadium Washroom
Woman Secretly Filmed In Bengaluru Stadium | Image: Meta AI

Bengaluru News: बेंगलुरु से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है जहां कोरमंगला इंडोर स्टेडियम में एक 32 वर्षीय महिला को कथित तौर पर वॉशरूम में चुपके से रिकॉर्ड कर लिया गया। ये घटना 6 से 8 फरवरी के बीच महिला थ्रोबॉल और क्रिकेट (डब्ल्यूटीसी) टूर्नामेंट के दौरान की बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, उस महिला ने दावा किया है कि एक अज्ञात इंसान ने पहले चोरी छिपे वॉशरूम में उसकी वीडियो बना ली और अब उसे लेकर ब्लैकमेल कर रहा है।

इतना ही नहीं, महिला ने ये भी कहा कि वो आदमी उससे पैसे और प्राइवेट वीडियो कॉल की मांग कर रहा है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, येलाहांका की निवासी पीड़िता ने 13 फरवरी को साइबर क्राइम पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई है।

बेंगलुरु की महिला का वॉशरूम में बनाया गया वीडियो

मीडिया रिपोर्ट्स में FIR के अनुसार, ये कथित घटना टूर्नामेंट के दूसरे दिन हुई जब वो महिला वॉशरूम यूज कर रही थी। महिला ने अपनी शिकायत में दावा किया कि अपराधी ने सबसे पहले इंस्टाग्राम के जरिए उसकी दोस्त से संपर्क किया था। उसे लगा कि उसकी दोस्त का अकाउंट दरअसल पीड़िता का है, इसलिए उसने उसके साथ अवैध वीडियो और तस्वीरें साझा कर दीं।

पैसे और प्राइवेट वीडियो कॉल की मांग

उसकी दोस्त ने जैसे ही ये तस्वीरें और वीडियो देखीं तो तुरंत महिला को अलर्ट कर दिया। उसके कुछ समय बाद ही आरोपी ने महिला से संपर्क किया और वीडियो फुटेज को लेकर धमकाता रहा। महिला ने पुलिस को बताया कि वो आदमी उसे ब्लैकमेल करता रहा कि अगर उसे पैसे नहीं मिले और उससे प्राइवेट वीडियो कॉल नहीं की गई तो उसके वीडियो सोशल मीडिया पर लीक कर दिए जाएंगे। 

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस सूत्रों ने पुष्टि की है कि जबरन वसूली के लिए महिला की दोस्त को भी निशाना बनाया गया था, जिससे मामला और भी पेचीदा हो गया है। मामला दर्ज कर लिया गया है और अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी फिलहाल स्टेडियम के सीसीटीवी फुटेज की समीक्षा कर रहे हैं और महिला द्वारा दिए गए डिजिटल सबूतों का तकनीकी विश्लेषण कर रहे हैं। 

ये भी पढ़ेंः BREAKING: आत्मघाती हमले से दहला पाकिस्तान, खैबर पख्तूनख्वा में कम से कम 11 पाक सैनिकों की मौत

Advertisement
Published By:
 Sakshi Bansal
पब्लिश्ड