Atul Subhash: 'तब भी जब ब्रेस्ट फीडिंग...', VIDEO में निजी पलों को बताने पर क्यों हुए मजबूर अतुल?

अतुल कोर्ट में चल रही लंबी सुनवाइयों से तंग आ चुका था। उसे ऐसा लगने लगा था कि अब वो अपने पत्नी द्वारा किए गए झूठे मुकदमों से कभी भी उबर नहीं पाएगा।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Atul Subhash and Nikita Singhania
VIDEO में निजी पलों को बताने पर क्यों हुए मजबूर अतुल? | Image: X

पत्नी और ससुराल वालों से प्रताड़ित हो कर आत्महत्या करने वाले अतुल सुभाष को आखिर क्या ऐसी वजह आन पड़ी कि उन्होंने आत्महत्या करने से पहले ही अपने रिकॉर्ड किए गए लाइव वीडियो में अपनी पत्नी के साथ अंतरंग पलों के बारे में भी जानकारी देनी पड़ी। ये सवाल तो हर किसी के दिमाग में चल रहा होगा। तो चलिए अब हम आपको ये बात भी स्पष्ट कर देते हैं कि आखिर अतुल को अपनी पत्नी के साथ बिताए गए अंतरंग पलों को वीडियो में क्यों शेयर करना पड़ा। दरअसल इसके पीछे की वजह भी अतुल की पत्नी निकिता है। दरअसल निकिता ने अतुल पर इतने केस कर दिए थे कि अतुल के अंदर से ये विश्वास खत्म हो चुका था कि वो कई इन केसों में जीत दर्ज कर पाएंगे। हालांकि इसके पीछे काफी हद तक महिला जज द्वारा किया गया खराब व्यवाहर भी अतुल को सुसाइड के लिए उकसाने और अपने बचाव में उन अंतरंग पलों के बारे में बताने को मजबूर किया था।


अतुल कोर्ट में चल रही लंबी सुनवाइयों से तंग आ चुका था। उसे ऐसा लगने लगा था कि अब वो अपने पत्नी द्वारा किए गए झूठे मुकदमों से कभी भी उबर नहीं पाएगा। ऐसा अतुल नहीं कोई भी होता तो यही सोचता क्योंकि दो सालों में 120 बार पेशी के लिए बेंगलुरु से जौनपुर फैमिली कोर्ट आना ये बहुत बड़ी प्रताड़ना था। इन सब के बावजूद महिला जज का दुर्व्यवहार जिसने अतुल का कोर्ट में न सिर्फ मजाक उड़ाया था बल्कि उससे रिश्वत भी मांगी थी। अतुल ने वीडियो में ये बात साफ तौर पर बताई है कि फैमिली कोर्ट की जज ने उन पर 3 करोड़ रुपये के मेंटिनेंस का दबाव बनाया था और साथ में दिसंबर में ही केस को सेटल करने के लिए 5 लाख रुपये मांगे थे। अतुल ने कोर्ट में हर कड़ी को जोड़ने के लिए अपनी जिंदगी के निजी पलों के बारे में भी वीडियो में वो बातें साझा की जो शायद ही कोई करता हो।


पत्नी और ससुराल से प्रताड़ित होकर अतुल ने की आत्महत्या

अतुल महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में डीजीएम के पद पर तैनात थे। अतुल ने कभी सोचा भी नहीं होगा कि शादी के बाद उन्हें अपनी पत्नी से ही इतनी प्रताड़ना मिलेगी कि वो खुद ही आत्महत्या कर लेंगे। अतुल ने पत्नी और ससुरालियों की प्रताड़ना के बाद कोर्ट में जज के द्वारा मजाक उड़ाए जाने और रिश्वत मांगे जाने की वजह से तंग आकर आत्महत्या कर ली। अतुल की पीड़ा का अंदाजा हम इस बात से लगा सकते हैं कि वो उन्होंने सुसाइड से पहले 40 पन्नों का सुसाइड नोट और डेढ़ घंटे का वीडियो बनाया था। इस वीडियो को सनेंगे तो आप हर लाइन पर रोने लगेंगे।

पत्नी करती थी अजीबोगरीब पोजीशन में सेक्स की डिमांड

बिहार के रहने वाले अतुल सुभाष ने महज 34 वर्ष की उम्र में जीवन में बहुत कुछ पा लिया था, जो कि शायद ही किसी को नसीब हो लेकिन कौन जानता था कि वक्त की मार हमेशा ऐसे ही बेहतरीन लोगों पर सबसे ज्यादा पड़ती है। अतुल की शादी जौनपुर की रहने वाली निकिता सिंहानिया से हुई थी। शादी की शुरुआत में तो सब कुछ बिलकुल ठीक-ठाक रहा लेकिन अचानक से निकिता बेंगलुरु से वापस जौनपुर आ गई। घर आकर उसने सबसे पहले पति अतुल और उसके घरवालों के खिलाफ खिलाफ दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवा दिया। अतुल ने बताया कि निकिता उससे अजीब-ओ-गरीब तरह से सेक्स की डिमांड करती थी।

Advertisement


इस वजह से पत्नी से संबंध बनाने में कतराते थे अतुल सुभाष

अतुल के जारी किए गए वीडियो में अतुल को ये कहते हुए भी सुना गया है कि 2022 में निकिता ने अतुल और उसके परिवार के खिलाफ केस कर दिया था। आत्महत्या से पहले बनाए गए वीडियो में अतुल ने ये भी बताया कि शादी के बाद उसकी पत्नी निकिता अपनी सेक्स संतुष्टि के लिए अपने पति अतुल से अजीब-ओ-गरीब तरीकों की मांग करती थी। इस वजह से अतुल पत्नी से थोड़ी दूरी बनाकर रखते थे। अतुल ने बताया कि उसके बच्चे को भी उसकी पत्नी ने उससे दूर ही रखा और कभी भी उससे मुलाकात नहीं करवाई। अतुल ने सुसाइड से पहले बनाए गए वीडियो में बताया कि तलाक के बदले उनकी पत्नी ने उनसे हर महीने 2 लाख रुपये गुजारा भत्ता की मांग करती थी।  

अतुल ने सुसाइड नोट में बताया अपनी मौत का जिम्मेदार कौन?

सुसाइड करने से पहले लिखे गए सुसाइड नोट और वीडियो में अतुल ने अपनी मौत का जिम्मेदार अपने ससुराल वालों को बताया है। अतुल ने सुसाइड से पहले बनाए वीडियो में बताया कि मेरी मौत की जिम्मेदार मेरी पत्नी निकिता सिंघानिया, साला अनुराग सिंघानिया, सास निशा सिंघानिया, चचेरा ससुर सुशील सिंघानिया हैं। अतुल ने वीडियो में आगे बताया कि उसके ससुराल वालों ने उससे पैसे हड़पने के लिए उसकी पत्नी के साथ मिलकर बहुत बड़ी साजिश रची थी। उन लोगों ने मिलकर अतुल के परिवार को पहले दहेज और घरेलू हिंसा सहित कई मामलों में फंसाया और फिर अतुल पर भी कई झूठे मुकदमे में फंसाया। इस वीडियो को देखकर ये सीख मिल सकती है कि कोई भी लड़की देश की कानून व्यवस्था का इस्तेमाल कर कैसे किसी भी परिवार को बर्बाद कर सकती है। 

Advertisement

यह भी पढ़ेंः अतुल के मना करने पर भी क्यों 80 हजार मेंटेनेंस मांगती रही निकिता?

Published By:
 Ravindra Singh
पब्लिश्ड