अपडेटेड 19 March 2026 at 13:07 IST
Acid Attack: महाराष्ट्र में 6th क्लास की बच्ची पर एसिट अटैक, स्कूल से घर जा रही थी छात्रा, तेजाब फेंक हमलावर फरार
अहिल्यानगर के संगमनेर में स्कूल से लौट रही छठी क्लास की बच्ची पर एक हैवान युवक ने एसिड अटैक कर दिया, बच्ची के चेहरे पर तेजाब डालकर आरोपी वहां से फरार हो गया, इसके बाद बच्ची को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, पढ़ें पूरी खबर।
- भारत
- 2 min read
Maharashtra Acid Attack: महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले से एक लड़की पर एसिड अटैक होने की खबर मिली है। संगमनेर के वडगांव पान इलाके में छठी क्लास में पढ़ने वाली नाबालिग लड़की पर स्कूल से घर लौटते वक्त एक अज्ञात युवक ने एसिड फेंक दिया। घटना कल (18 मार्च) दोपहर की बताई जा रही है। हैवान युवक ने बीच रास्ते मासूम बच्ची को निशाना बनाया और उसपर एसिड डाल दिया, बच्ची दर्द से चीखने लगी, आसपास के लोग तुरंत उसकी मदद के लिए भागे, लड़की को अस्पताल ले जाया गया।
हैवान युवक ने चेहरे पर फेंका तेजाब
लड़की रोज की तरह वडगांव पान स्कूल से पैदल घर लौट रही थी। रास्ते में अचानक एक युवक उसके पास आया और बिना कुछ कहे उसके चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। इसके बाद वह भाग निकला। आसपास के लोगों ने तुरंत बच्ची को संभाला और प्रवरानगर अस्पताल में भर्ती कराया। जिसके बाद डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया। पुलिस के मुताबिक फिलहाल बच्ची की हालत स्थिर है, लेकिन चोट काफी गंभीर है।
पीड़िता बच्ची एक गरीब परिवार से है, उसके पिता का पहले ही निधन हो चुका है। मां मजदूरी करके घर चलाती है और दादा-दादी के साथ रहती है। इस घटना ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया है। स्थानीय लोग कह रहे हैं कि इलाके में पहले कभी ऐसी घटना नहीं हुई थी। लोग अपनी बेटियों को स्कूल भेजने से डर रहे हैं।
लड़कियों की सुरक्षा को लेकर उठे सवाल
घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ डॉ. कुणाल सोनवणे और पुलिस निरीक्षक प्रवीण सालुंखे मौके पर पहुंचे। इसके साथ ही भारी पुलिस बल ने इलाके को घेर लिया। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने CCTV फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। अभी तक हमला करने के पीछे का कारण सामने नहीं आया है। आरोपी की पहचान करने के लिए पुलिस ने छापेमारी तेज कर दी है। अहिल्यानगर पुलिस ने कहा कि, 'हम आरोपी को जल्द पकड़ लेंगे और सख्त कार्रवाई करेंगे। एसिड की अवैध बिक्री पर भी नजर रखी जा रही है।' इस घटना ने राज्य में महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा को लेकर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
Advertisement
यह भी पढ़ें: HDFC बैंक के चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, ये बताई वजह...
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 19 March 2026 at 12:18 IST