Agra: ढोल की थाप पर महिलाएं कर रही थीं जोरदार डांस, तभी बेकाबू वैन ने भीड़ को रौंद डाला... मच गई चीख-पुकार; दिल दहलाने वाला VIDEO VIRAL

आगरा में कुआं पूजन के दौरान बेकाबू इको वेन ने महिलाओं और बच्चों को रौंद दिया, इस हादसे में आधा दर्जन लोग घायल हो गए, जिसका लाइव वीडियो भी सामने आया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

उत्तर प्रदेश के आगरा में थाना सिकंदरा में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जब कुआं पूजन कार्यक्रम के दौरान एक बेकाबू इको वेन ने सड़क किनारे खड़ी महिलाओं और बच्चों को रौंद दिया। इस हादसे में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि, मंगलवार दोपहर थाना सिकंदरा क्षेत्र के एक गांव में कुआं पूजन का कार्यक्रम चल रहा था। महिलाएं और बच्चे सड़क किनारे खड़े थे और डांस कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार में आ रही एक इको वेन ने संतुलन खो दिया और सीधे भीड़ में घुस गई। हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें चीख-पुकार और भगदड़ साफ देखी जा सकती है। वीडियो में कई लोग घायल अवस्था में जमीन पर पड़े नजर आते हैं।

घायल तुरंत अस्पताल पहुंचाए गए 

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, कुछ घायलों की स्थिति गंभीर है और उन्हें आगरा के बड़े अस्पताल में रेफर किया गया है।

चालक मौके से फरार

हादसे के बाद इको वेन का चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है और ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी गई है। सिकंदरा पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ सख्त धाराओं में मामला दर्ज किया जाएगा। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और वीडियो के आधार पर जांच कर रही है। घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। गांव में मातम पसरा है और लोगों में भारी आक्रोश है। प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया है। फिलहाल पुलिस घटना की गंभीरता से जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: बेटा हुआ रवाना तो डबडबा गईं मां की आंखें, PM मोदी ने दी शुभांशु को बधाई

Advertisement
Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड