अपडेटेड 5 March 2025 at 14:43 IST
औरंगजेब की तारीफ कर पहले अबू आजमी घिरे, फिर विधानसभा से निष्कासित... तो बेटे फरहान को गोवा पुलिस ने क्यों लिया हिरासत में?
Abu Azmi Son Farhan Azmi: समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक अबू आजमी के बेटे फरहान आजमी को गोवा पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
- भारत
- 2 min read

Abu Azmi Son Farhan Azmi: समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक अबू आजमी के बेटे फरहान आजमी को गोवा पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। फरहान को न्यूटन सुपर मार्केट कैंडोलिम में दो स्थानीय लोगों के साथ झगड़ा और मारपीट करने के आरोप में पकड़ा गया है। फरहान बॉलीवुड एक्ट्रेस आयशा टाकिया के पति हैं।
ये घटना 3 मार्च 2025 रात 11:12 बजे की बताई जा रही है। पीसीआर पणजी को सूचना मिली थी कि न्यूटन सुपर मार्केट के बाहर झगड़ा हो रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़ाई कर रहे दोनों पक्षों को कैलंगुट पुलिस स्टेशन ले जाकर शिकायत दर्ज कराने का मौका दिया लेकिन उन्होंने ऐसा करने से इनकार कर दिया। पुलिस ने फरहान आजमी और अन्य के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।
हिरासत में लिए गए अबू आजमी के बेटे फरहान आजमी
सामने आई जानकारी की माने तो, ये पूरा झगड़ा वाहन को गलत तरीके से चलाने को लेकर हुआ था। पुलिस ने मामले पर बात करते हुए बताया कि फरहान आजमी मर्सिडीज एसयूवी में जा रहे थे। जैसे ही वे सुपरमार्केट के पास मुड़े, तो उनके पीछे एक गाड़ी में सवार दो स्थानीय लोगों ने उनसे बहसबाजी शुरू कर दी। उनका कहना था कि आजमी की कार ने लेन बदलते समय बिना इंडिकेटर का इस्तेमाल किए मोड़ लिया। इसी चीज को लेकर झगड़ा शुरू हो गया और विवाद मारपीट तक आ पहुंचा।
पब्लिक प्लेस में शांति भंग करने के आरोप में कैलंगुट पुलिस स्टेशन में केस दर्ज हो गया है। बीएनएसएस की धारा 35 के तहत नोटिस जारी करने के बाद चारों को कुछ देर बाद ही रिहा कर दिया गया।
Advertisement
क्यों विवादों में अबू आजमी?
आपको बता दें कि सपा की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख आजमी ने कहा था कि औरंगजेब के शासनकाल में भारत की सीमा अफगानिस्तान एवं बर्मा तक पहुंच गई थी। मुंबई के मानखुर्द शिवाजी नगर निर्वाचन क्षेत्र से विधायक आजमी ने दावा किया, हमारा सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) विश्व सकल घरेलू उत्पाद का 24 प्रतिशत था और भारत को (औरंगजेब के समय) सोने की चिड़िया कहा जाता था।
Advertisement
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 5 March 2025 at 14:43 IST