Crime News: सड़क पर अकेली महिला घर जाने के लिए कर रही थी इंतजार, कार सवार युवकों ने दिया लिफ्ट; चलती कार में गैंगरेप फिर...

राजस्थान के उदयपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 40 साल की महिला से लिफ्ट देने के बहाने चार युवकों ने चलती कार में गैंगरेप किया।

Follow : Google News Icon  
Gangrape
गैंगरेप | Image: Shutterstock

Crime News: राजस्थान के उदयपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 40 साल की महिला को लिफ्ट देने के बहाने चार युवकों ने अगवा कर लिया और चलती कार में गैंगरेप किया। यह घटना बुधवार की है जब महिला घर लौटने के लिए चौराहे पर गाड़ी का इंतजार कर रही थी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला किसी काम से प्रतापनगर थाना क्षेत्र गई थी और वहां से लौटने के लिए गाड़ी का इंतजार कर रही थी। जब काफी देर तक कोई गाड़ी नहीं मिली, तो उसने चार युवकों से लिफ्ट मांगी। युवक उसे उसके गंतव्य तक छोड़ने के लिए राजी हो गए, लेकिन उन्होंने गाड़ी नहीं रोकी और उसे अगवा कर लिया।

'पहले मारपीट की और फिर…'

महिला के मुताबिक, कार में पीछे बैठे दो युवकों ने उसके साथ मारपीट की और फिर गैंगरेप किया। उन्होंने उसे लोहे की रॉड से पीटा और बेहोशी की हालत में उसे सुनसान सड़क पर छोड़ दिया।

क्या है पूरा मामला?

महिला ने पुलिस को आपबीती बताते हुए कहा कि वह किसी काम से बुधवार को प्रतापनगर थाना क्षेत्र गई थी। इस दौरान उसने बहुत देर तक गाड़ी का इंतजार किया। रात के 9 बज चुके थे। काफी देर के बाद भी जब कोई गाड़ी नहीं मिली तो उसे मजबूरन मदद मांगनी पड़ी। महिला ने आगे बताया कि कार में पीछे बैठे दो युवकों ने उसके साथ पहले मारपीट की और फिर गैंगरेप किया। उसे अगवा कर युवक किसी कॉलेज के पास ले गए और उसे लोहे की रॉड से पीटा। इसके बाद वो बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में आरोपी उसे सुनसान सड़क पर छोड़कर मौके से फरार हो गए। महिला के चेहरे और सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। पीड़िता के मुताबिक, होश में आने के बाद वो जैसे-तैसे कॉलेज के गेट तक पहुंचीं जहां उसने गार्ड को सबकुछ बता डाला।

Advertisement

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी खंगाला जा रहा है और जल्द ही आरोपियों को दबोच लिया जाएगा। 

यह भी पढ़ें: मेट्रो यात्रियों के एएफसी गेट लांघने पर डीएमआरसी ने कहा- लोगों की संख्या एकाएक बढ़ने से हुआ
 

Advertisement
Published By :
Priyanka Yadav
पब्लिश्ड