Maharashtra: मैच के दौरान नॉन स्ट्राइकर एंड पर अचानक अंपायर को पकड़ने लगा खिलाड़ी, फिर जमीन पर गिरा धड़ाम और हार्ट अटैक से मौत, VIDEO

महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले के चिंचखारी इलाके से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। यहां एक स्थानीय क्रिकेट मैच के दौरान पिच पर खेल रहे एक बैट्समैन की अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

देशभर से आए दिन हार्ट अटैक से अचानक मौत की खबरें आते रहती हैं। सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो भी आते रहते हैं  जिसमें जिम, दफ्तर, सड़क कहीं पर गिरते ही हार्ट अटैक से लोगों की मौत होत देखते हैं। ऐसा ही एक हैरान करने वाला महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले से आया है। यहां एक खिलाड़ी की क्रिकेट मैच खेलते समय हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। घटना का वीडियो भी सामने आए है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।

महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले के चिंचखारी इलाके से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। यहां एक स्थानीय क्रिकेट मैच के दौरान पिच पर खेल रहे एक बैट्समैन की अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। यह पूरी घटना लाइव प्रसारण के दौरान कैमरे में कैद हो गई, जिससे मौके पर मौजूद सभी लोग स्तब्ध रह गए। यह घटना तब हुई जब मैच का लाइव ब्रॉडकास्ट चल रहा था।

मैदान पर खिलाड़ी को आया हार्ट अटैक

जानकारी के मुताबिक, चिंचखारी में स्वराज प्रतिष्ठान और कोकण नगर टीमों के बीच मैच चल रहा था। स्वराज प्रतिष्ठान की टीम बैटिंग कर रही थी। मैच के दौरान नॉन स्ट्राइक पर मौजूद प्रवीण थोड़ी दूर तक दौड़ के गए, फिर वापस लौटकर आए और अंपायर को पकड़ने की कोशिश की। अंपायर उनके संभालते इतने में वो जमीन पर गिर पड़े। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वे कुछ पल पहले तक पूरी तरह सामान्य दिख रहे थे और अंपायर के पास खड़े थे, लेकिन अगले पल वे जमीन पर गिर गए। शुरू में लोगों ने सोचा कि शायद चक्कर आ गया है, लेकिन हालात तेजी से बिगड़ गए।

बैंटिंग कर रहे थे प्रवीण पवार

मैदान पर मौजूद अन्य खिलाड़ियों, अंपायरों और आयोजकों सभी प्रवीण पवार की ओर दौड़ पड़े। सभी ने उनकी तुरंत उनकी मदद की कोशिश की और उन्हें फौरन अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है।

Advertisement

कौन थे प्रवीण पवार?

मृतक प्रवीण पवार रत्नागिरी शहर और आसपास के इलाकों में एक जाने-माने क्रिकेटर थे। उन्होंने स्थानीय क्रिकेट सर्किट में लंबे समय तक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया था और कई टूर्नामेंट्स में अच्छा प्रदर्शन कर नाम कमाया था। उनकी अचानक ऐसे मौत से ना सिर्फ परिवार में ब्लकि स्थानीय क्रिकेट जगत में भी शोक की लहर दौड़ गई है।

यह भी पढ़ें: युवती ने बॉयफ्रेंड के सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, हालत गंभीर
 

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड