'बाप रे! iPhone 18 Pro के लिए ऐसी दीवानगी... 3 लाख का फोन खरीदने के लिए दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु में आधी रात से Apple Store के बाहर लगी लंबी लाइनें

ऐप्पल के नए स्मार्टफोन iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की भारत में पहली बिक्री आज से शुरू हो गई है। इस नए लॉन्च को लेकर ग्राहकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। दिल्ली और मुंबई जैसे प्रमुख शहरों में ऐप्पल के स्टोर्स के बाहर लोग इन हैंडसेट्स को सबसे पहले खरीदने के लिए पूरी रात लाइनों में खड़े नजर आए।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
'बाप रे! iPhone 18 Pro के लिए ऐसा दीवानगी... 3 लाख का फोन खरीदने के लिए दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु में आधी रात से Apple Store के बाहर लगी लंबी लाइनें
'बाप रे! iPhone 18 Pro के लिए ऐसा दीवानगी... 3 लाख का फोन खरीदने के लिए दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु में आधी रात से Apple Store के बाहर लगी लंबी लाइनें | Image: ANI

Apple फैन्स का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। आज से भारत में Apple की नई फ्लैगशिप सीरीज iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की पहली सेल आधिकारिक तौर पर शुरू हो चुकी है। नया स्मार्टफोन सबसे पहले अपने हाथ में लेने की होड़ में दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे प्रमुख शहरों के Apple Stores के बाहर रातभर फैन्स की भारी भीड़ देखने को मिली।

दिल्ली में रातभर स्टोर्स के बाहर डटे रहे खरीदार 

दिल्ली के साकेत स्थित सेलेक्ट सिटीवॉक मॉल के Apple स्टोर के बाहर सुबह होते-होते सैकड़ों लोगों का जमावड़ा लग गया। इनमें से बहुत से ग्राहक पहले ही प्री-बुकिंग करा चुके थे और कंपनी द्वारा दिए गए टाइम स्लॉट का इंतजार कर रहे थे। वहीं, कई लोग बिना बुकिंग के भी सीधे स्टोर पहुंचे और लाइन में खड़े होकर फोन खरीदने की उम्मीद में दिखे। लाइन में खड़े खरीदार अजय ने बताया कि वे अपने मौजूदा iPhone 17 Pro को अपग्रेड करके iPhone 18 Pro Max (1TB) खरीदने आए हैं। उन्होंने कहा कि लंबी लाइन में खड़े रहने के बावजूद देश में यह फोन सबसे पहले इस्तेमाल करने का उत्साह अलग ही है।

मुबंई के जियो वर्ल्ड से आई तस्वीरें 

मुंबई में लोग जियो वर्ल्ड ड्राइव में iPhone स्टोर के बाहर लाइन में खड़े हैं क्योंकि आज भारत में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की आधिकारिक बिक्री शुरू हो रही है। एक ग्राहक कहते हैं, 'कैमरा और प्रोसेसर में अपग्रेड हुआ है, इसलिए मैं अपना फोन अपग्रेड कर रहा हूं। मेरे पास iPhone 17 Pro है; अब मैं iPhone 18 Pro खरीद रहा हूं।

बेंगलुरु में बिक्री हुई शुरू 

बेंगलुरु में नए डिवाइस पाने के लिए 'मॉल ऑफ़ एशिया' में मौजूद 'इमैजिन Apple प्रीमियम रीसेलर स्टोर' के बाहर उत्साहित ग्राहकों की लंबी कतारें लगी हैं।

Advertisement

iPhone 18 Pro की कीमत

iPhone 18 Pro का बेस वेरिएंट 1,64,999 रुपये है और इसमें 256GB स्टोरेज मिलेगी। 512GB वेरिएंट की कीमत 1,89,900 रुपये है और 1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,39,900 रुपये है। टॉप एंड वेरिएंट 2TB स्टोरेज में आता है और उसकी कीमत 3,14,900 रुपये है।

iPhone 18 Pro Max की कीमत

iPhone 18 Pro Max के बेस वेरिएंट की कीमत 1,79,900 रुपये है, जिसमें 256GB स्टोरेज मिलती है। 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,04,900 रुपये है और 1TB वेरिएंट को 2,54,900 रुपये खरीद सकेंगे। टॉप एंड वेरिएंट 2TB का है और उसका कीमत 3,29,900 रुपये है। दोनों ही हैंडसेट ब्लैक, सिल्वर, ग्लेसियर और बरंगडी कलर में आते हैं।

Advertisement

सेल ऑफर्स और डिस्काउंट के बारे में जानें

 पहली सेल के मौके पर ग्राहकों के लिए कुछ बेहतरीन ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। जिसमें चुनिंदा बैंकों के कार्ड का उपयोग करने पर 7,000 हजार का सीधा इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं दूसरी ओर जेब पर ज्यादा बोझ न पड़े, इसके लिए बिना किसी अतिरिक्त ब्याज के No Cost EMI की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।

ये भी पढ़ें - हजारों फीट की ऊंचाई पर हंगामा...बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में यात्रियों के बीच जमकर मारपीट; मची अफरातफरी

Published By:
 Aarya Pandey
पब्लिश्ड