Covid-19: भारत में फिर तेजी से पैर पसार रहा है कोरोना, आंध्र प्रदेश में 12 मरीज में से 4 ने तोड़ा दम तो स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

Covid-19 का खतरा एक बार फिर देश में मंडराने लगा है। पिछले कुछ हफ्तों में आंध्र प्रदेश में कोरोना के लगातार नए केस सामने आ रहे हैं। 4 मरीज की मौत से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Covid-19
भारत में फिर तेजी से पैर पसार रहा है कोरोना | Image: ANI

Covid-19 cases in India: देश में एक बार फिर कोरोना वायरस तेजी से पैर पसार रहा है। लगातार बढ़ते मामलों ने सरकार की भी चिंता बढ़ा दी है। आंध्र प्रदेश में लगातार नए मामले सामने आ रहे हैं, जबकि मुंबई समेत महाराष्ट्र से भी संक्रमण के संकेत मिल रहे हैं। आंध्र प्रदेश में 4 लोगों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है।

Covid-19 का खतरा एक बार फिर देश में मंडराने लगा है। पिछले कुछ हफ्तों में आंध्र प्रदेश में कोरोना के लगातार नए केस सामने आ रहे हैं। प्रदेश में 26 जून से 16 जुलाई 2026 के बीच कोविड-19 के कुल 12 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें से 4 मरीजों की मौत हो चुकी है। राज्य में फिलहाल 8 एक्टिव केस हैं। सबसे ज्यादा मामले कडप्पा जिले में दर्ज किए गए हैं।

आंध्र प्रदेश में कोरोना से 4 की मौत

कडप्पा के मासापेटा इलाके के 46 वर्षीय व्यक्ति की मौत कोरोना से हो गई थी। इसके बाद मौत का आंकड़ा बढ़कर 4 हो गया है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि मरने वाले सभी चार मरीजों को पहले से ही गंभीर बीमारियां थीं। कडप्पा में सबसे ज्यादा केस कोरोना के सामने आए हैं। इस साल आंध्र प्रदेश में पहला कोरोना केस 26 जून को कडप्पा जिले से ही सामने आया था। उसके बाद 1 जुलाई से 16 जुलाई तक 11 और मामले दर्ज किए गए।

कोरोना की जिलेवार स्थिति 

  • कडप्पा: 8 केस
  • गुंटूर: 2 केस
  • विशाखापटनम: 1 केस
  • काकीनाडा: 1 केस

स्वास्थ्य विभाग हुआ अलर्ट

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव वीरा पांडियन ने बताया कि सभी मामले अलग-अलग जगहों से आए हैं और अभी तक किसी एक इलाके में क्लस्टर नहीं बना है। राज्य भर में 67 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें 11 पॉजिटिव पाए गए। एक सैंपल का टेस्ट तमिलनाडु के वेल्लोर में भी हुआ था, जो पॉजिटिव आया। बता दें कि 1 जुलाई से अब तक पूरे देश में कोरोना के 339 नए मामले दर्ज किए गए हैं। सबसे ज्यादा मामले केरल में सामने आए हैं।

Advertisement

पूरे देश में राज्यवार कोरोना के आंकड़े इस प्रकार हैं

  • केरल: 115
  • कर्नाटक: 64
  • महाराष्ट्र: 43
  • तमिलनाडु: 39
  • अंडमान और निकोबार: 18
  • दिल्ली: 18
  • राजस्थान: 12

लोगों से सतर्क रहने की अपील

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराने की सलाह दी है। बाहर निकलने पर मास्क का इस्तेमाल करने को भी कहा गया है। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद तुरंत खुद को क्वारंटीन करने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें: नोएडा की सोसाइटी में AC फटने से भीषण आग, चपेट में आए कई फ्लैट्स

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड