Covid 19: कोरोना की आहट ने फिर डराया, आंध्र प्रदेश में 4 की मौत के बाद एक दिन में सामने आए 7 नए मामले

आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 7 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद राज्य में कुल संक्रमित लोगों की संख्या 26 हो गई है। अभी तक 4 लोगों की मौत भी हो चुकी है। पूरी डिटेल पढ़ें।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
COVID-19
आंध्र प्रदेश में कोविड-19 की नई दस्तक, 7 नए मामले | Image: mixkit.co/corona/

Andhra Pradesh COVID-19 new cases: आंध्र प्रदेश से कोविड-19 के मामले सामने आ रहे हैं। मंगलवार को राज्य में 7 नए संक्रमित मिले, जिससे कुल संक्रमितों की संख्या अब बढ़कर 26 हो गई है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने स्थिति को नियंत्रण में बताया। लेकिन बढ़ते कोविड-19 के मामले यकीनन चिंता का विषय है।

नए मामले कहां-कहां मिले?

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, ताजा मामले 4 मामले गुंटूर जिले से, 2 पूर्वी गोदावरी से और 1 मामला बापटला से सामने आया है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि ये मामले अलग-अलग इलाकों से हैं, राज्य में कहीं भी संक्रमण का बड़ा क्लस्टर या आउटब्रेक नहीं है। 
वहीं कुल संक्रमितों की बात की जाए तो कडपा: 8, गुंटूर: 6, पूर्वी गोदावरी: 3, काकीनाडा: 2, बापटला में 2 के अलावा 2 मामले अलग जिलों से सामने आए हैं।

अब तक 4 मरीजों की मौत

राज्य में अब तक 145 सैंपलों की जांच हुई है। कुल 26 मरीजों में से 10 अस्पताल में भर्ती हैं, 9 होम आइसोलेशन में हैं। 3 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। 4 मरीजों की मौत हुई है, जिनमें पहले से अन्य गंभीर बीमारियां थीं।

COVID-19 को लेकर सावधानी बरतनी जरूरी

कोविड-19 दिसंबर 2019 में चीन के वुहान से शुरू हुआ, भारत में पहला मामला जनवरी 2020 में केरल में दर्ज हुआ। महामारी ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया। फिलहाल, WHO ने COVID-19 को अब अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य आपात स्थिति (Public Health Emergency of International Concern) से हटा दिया है। इसका मतलब ये है कि अब COVID-19 को गंभीर वैश्विक आपातकाल के रूप में नहीं देखा जाता, बल्कि इसे अन्य मौसमी संक्रामक रोगों जैसे इन्फ्लूएंजा के तहत देखा जाता है। लेकिन फिर भी बुजुर्गों और गंभीर बीमारियों वाले लोगों को सावधानी बरतनी जरूरी है। मास्क, हाथ धोना और भीड़ से बचना अभी भी फायदेमंद है। आंध्र सरकार स्थिति पर नजर रखे हुए है। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: PM आवास के बाहर प्रदर्शन के बाद BJP सड़कों पर, कार्यकर्ता भिड़े- VIDEO

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड