मर्डर, सुसाइड या कुछ और? जैसलमेर में पानी की टंकी से एक ही परिवार के 4 लोगों की लाश मिलने से सनसनी, मरने वालों में दो मासूम बच्चे भी शामिल

राजस्थान के जैसलमेर जिले से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। रामदेवरा थाना क्षेत्र के लोहारकी गांव में रविवार रात एक ही परिवार के चार लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Couple Throws Children Into Water Tank, Jump In Themselves; Four Dead In Rajasthan Jaisalmer
मर्डर, सुसाइड या कुछ और? जैसलमेर में पानी की टंकी से एक ही परिवार के 4 लोगों की लाश मिलने से सनसनी, मरने वालों में दो मासूम बच्चे भी शामिल | Image: Pixabay

राजस्थान के जैसलमेर जिले से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। रामदेवरा थाना क्षेत्र के लोहारकी गांव में रविवार रात एक ही परिवार के चार लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनके दो छोटे मासूम बच्चे शामिल हैं। चारों के शव गांव में ही बने पानी के एक टांके से बरामद किए गए हैं। ग्रामीणों ने चारों को टांके से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद सभी को मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है और गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।

मृतकों की पहचान जसराज सुथार, उनकी पत्नी निरमा, पुत्र भरत और पुत्री मनीषा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जसराज सुथार पहले महाराष्ट्र में फर्नीचर का काम करते थे और करीब एक वर्ष पहले अपने पैतृक गांव लोहारकी लौटकर रहने लगे थे। रविवार देर रात ग्रामीणों को चीख-पुकार की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने चारों को टांके से बाहर निकालकर तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद सभी को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस कर रही मामले की जांच

शुरुआती जांच में मामला सामूहिक आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस किसी भी संभावना से इनकार नहीं कर रही है। जांच इस बात पर भी केंद्रित है कि कहीं यह हत्या के बाद आत्महत्या का मामला तो नहीं है या फिर पूरे परिवार ने किसी कारणवश सामूहिक रूप से अपनी जान दी। फिलहाल मौत के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
पुलिस ने चारों शवों को आगे की कार्रवाई के लिए लोहारकी अस्पताल से पोकरण अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है, जहां पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Advertisement

घटनास्थल से नहीं बरामद हुआ है सुसाइड नोट

घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। ऐसे में घटना के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। प्रथम दृष्टया आर्थिक तंगी को संभावित कारण माना जा रहा है, लेकिन पुलिस ने इस संबंध में किसी भी निष्कर्ष की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। जांच टीम परिवार की आर्थिक स्थिति, पारिवारिक परिस्थितियों और अन्य संभावित कारणों की पड़ताल कर रही है। वहीं घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर ऐसा क्या हुआ कि एक परिवार को अपने दो मासूम बच्चों के साथ इतना बड़ा कदम उठाना पड़ा? क्या इसके पीछे आर्थिक परेशानी थी, पारिवारिक तनाव था या कोई और वजह? इन सभी सवालों के जवाब पुलिस जांच के बाद ही सामने आएंगे।

Advertisement

इसे भी पढ़ें- UP: अश्लील इशारे, गंदी बातें और इधर-उधर हाथ...वाराणसी में पुरुषों से छेड़खानी करने वाली 2 महिलाएं गिरफ्तार, काशी के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा
 

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड