मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर सड़क हादसे में दंपति की मौत, 2 लोग घायल

महाराष्ट्र के पालघर जिले में मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर रविवार को एक कार के सड़क से फिसलकर नीचे गिर जाने से उसमें सवार एक दंपति की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
5 Killed, 15 Injured as Bus Plunges into Gorge Near West Bengal-Sikkim Border
सड़क हादसा | Image: Representational image (Unsplash)

महाराष्ट्र के पालघर जिले में मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर रविवार को एक कार के सड़क से फिसलकर नीचे गिर जाने से उसमें सवार एक दंपति की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। कासा पुलिस के मुताबिक, यह हादसा दोपहर करीब दो बजे हुआ, जब ये लोग दहानू में महालक्ष्मी मंदिर में दर्शन के बाद कार से गुजरात लौट रहे थे। पुलिस के अनुसार, धनीवारी इलाके में कार सड़क से फिसलकर नीचे गिर गई। एक अधिकारी ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाली दंपति की उम्र 60 साल के आसपास थी। 

Advertisement

पुलिस के अनुसार, धनीवारी इलाके में कार सड़क से फिसलकर नीचे गिर गई। एक अधिकारी ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाली दंपति की उम्र 60 साल के आसपास थी। उन्होंने कहा कि हादसे में घायल एक व्यक्ति और उसकी पत्नी को कासा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड