Akhilesh Yadav: पूरा देश ऑपेरशन सिंदूर पर कर रहा गर्व, लेकिन अखिलेश ने उठाए सवाल, कहा- जश्न जीत का होना चाहिए सीज का...

Operation Sindoor: अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि जश्न जीत का होना चाहिए सीज का नहीं। हमारे देश के लिए शांति सबसे सर्वोपरि है लेकिन इसके साथ-साथ हमारे मसलों में दूसरे देश इंटरफेयर ना करें वही हमारे संविधान और लोकतंत्र की पहचान रही है। संप्रभुता हमारी सबसे पहली पहचान रही है। जहां हम शांति प्रिय देश हैं वहीं हमारी संप्रुभता के बारे में देश इतना चिंतित है कि जितना हम समय-समय पर शांति के लिए चिंतित रहे हैं।

Follow : Google News Icon  
Akhilesh Yadav
Akhilesh Yadav | Image: ANI

Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर पर पूरे देश गर्व कर रहा है। दुनिया भारतीय सेना के पराक्रम को लोहा मान रही है। देश में शहर-शहर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर तिरंगा यात्रा का आयोजन हो रहा है। न केवल भारत बल्कि विदेशी लेखकों ने भी ऑपरेशन सिंदूर को भारत और भारत की सेना की बड़ी उपलब्धि करार दिया है।

एक तरफ ऑपरेशन सिंदूर को लेकर देशभर में जश्न का माहौल है तो दूसरी ओर समाजवादी पार्टी ने जश्न पर सवाल उठाए हैं। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि जश्न जीत का होना चाहिए सीज का नहीं। हमारे देश के लिए शांति सबसे सर्वोपरि है लेकिन इसके साथ-साथ हमारे मसलों में दूसरे देश इंटरफेयर ना करें वही हमारे संविधान और लोकतंत्र की पहचान रही है। संप्रभुता हमारी सबसे पहली पहचान रही है। जहां हम शांति प्रिय देश हैं वहीं हमारी संप्रुभता के बारे में देश इतना चिंतित है कि जितना हम समय-समय पर शांति के लिए चिंतित रहे हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि आपने दुनिया में कहीं नहीं देखा होगा, सीज का जश्न मनाया जा रहा हो। बीजेपी के लोग किसको धोखा देना चाहते हैं, ये जनता को भ्रमित करना चाहते हैं। ये चूक पर चूना लगाना चाहते हैं, उस पर चूना लेपकर बचने की कोशिश कर रहे हैं, जनता जागरूक है, बीजेपी के लोग बचने वाले नहीं है। इनको भरोसा दिलाना चाहिए, जनता के लिए हमेशा सीमा सुरक्षित रहेंगी।

बीजेपी मना रही ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न

Advertisement

आतंकवाद के खिलाफ भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में निकाल रही है। बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता ऑपरेशन सिंदूुर की सफलता को लेकर तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं। इसमें राज्यों के मुख्यमंत्री से लेकर पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: PAK: परमाणु केंद्र को हुआ नुकसान, रेडिएशन की खबरों में कितनी सच्चाई?

Advertisement
Published By :
Deepak Gupta
पब्लिश्ड