COVID-19: कोरोना ने फिर फैलाया फन, 84 देशों में बढ़ रहे केस,WHO का अर्जेंट अलर्ट; दुनियाभर में हडकंप

कोराना महामारी एक बार फिर कई देशों में तेजी पैर पसार रहा है। WHO ने 84 देशों में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि पर तत्काल अलर्ट जारी किया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Corona spreads its tentacles again
फिर तेजी से फैल रहा है कोरोना | Image: Freepik

कोराना महामारी एक बार फिर कई देशों में तेजी पैर पसार रहा है। लगातार कोविड-19 के नए केस सामने आ रहे हैं। इसे देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने 84 देशों में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि पर तत्काल अलर्ट जारी किया है। संयुक्त राष्ट्र स्वास्थ्य एजेंसी ने भी चेतावनी दे रही है कि जल्द ही कोरोना वायरस के और अधिक गंभीर रूप सामने आ सकते हैं।

WHO ने अपने अर्जेंट अलर्ट में कोविड-19 मामलों की टेस्ट पॉजिटिविटी रेट में लगातार वृद्धि की जानकारी दी है और बिमारी के गंभीर रूपों के बारे में भी चेतावनी दी है। WHO की डॉ. मारिया वान केरखोव ने जिनेवा में पत्रकारों को बताया, कोविड-19 अभी भी हमारे साथ है। हाल के महीनों में चाहे कोई भी मौसम हो, कई देशों में कोविड-19 के मामले बढ़े हैं। इसमें पेरिस भी शामिल है जहां ओलंपिक का आयोजन किया गया है। कम से कम 40 एथलीट पॉजिटिव पाए गए हैं।

84 देशों में कोरोना ने फिर पसारे पैर

डॉ. केरखोव ने अपने बयान में कहा, 84 देशों से मिले डेटा से पता चलता है कि SARS-CoV-2 के लिए सकारात्मक परीक्षणों का प्रतिशत पिछले कई हफ्तों से बढ़ रहा है। कुल मिलाकर, टेस्ट पॉजिटिविटी 10 प्रतिशत से ऊपर है, लेकिन यह हर क्षेत्र में अलग-अलग हो सकती है। यूरोप में पॉजिटिविटी प्रतिशत 20 प्रतिशत से ऊपर है।

कोरोना का नया वैरिएंट SARS-CoV-2 का प्रसार

फॉर्च्यून पत्रिका के अनुसार, इस गर्मी मे यह वायरस दूर-दूर तक फैला है। अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन भी जुलाई में पॉजिटिव पाए गए थे। WHO की प्रेस रिलीज के अनुसार अमेरिका, यूरोप और पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र में संक्रमण की नई लहरें दर्ज की गई हैं।  SARS-CoV-2 का प्रसार वर्तमान में बताई जा रही तुलना में से दो से 20 गुना अधिक है। उत्तरी गोलार्ध के गर्मियों के महीनों में इतनी उच्च संक्रमण दर श्वसन वायरस के लिए असामान्य है, जो ज्यादातर ठंडे तापमान में फैलती है।

Advertisement

WHO ने जारी किया अर्जेंट अलर्ट

वायरस से संभावित जोखिमों के बारे में लोगों को सचेत करते हुए, WHO ने कहा, व्यक्तिगत रूप से संक्रमण और गंभीर बीमारी के जोखिम को कम करने के लिए उपाय करना महत्वपूर्ण है, जिसमें यह सुनिश्चित करना भी शामिल है कि आपने पिछले 12 महीनों में कोविड-19 टीकाकरण की खुराक ली है, खासकर, यदि आप जोखिम वाले समूह में हैं।

यह भी पढ़ें: HP: 50,000 रुपये से अधिक वार्षिक आय वालों को नहीं मिलेगा मुफ्त पानी

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड