Maharashtra: नवरात्रि की रंगोली को लेकर अहिल्यानगर में भड़का विवाद, पत्थरबाजी में 7 पुलिसकर्मी घायल; लाठीचार्ज के बाद क्या बोली पुलिस?

अहिल्यानगर के मिलीवाडा इलाके में एक विवादित रंगोली को लेकर विवाद शुरू हुआ। देखते-देखते ही भीड़ उग्र हो गई और पत्थरबाजी शुरू कर दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Controversy erupts in Ahilya Nagar over Navratri rangol
नवरात्रि की रंगोली को लेकर अहिल्यानगर में भड़का विवाद | Image: Republic

महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में 'आई लव मोहम्मद' (I Love Muhammad) के नाम पर बवाल हुआ है। शहर के मिलीवाड़ा में नवरात्रि पर 'आई लव मोहम्मद' लिखी रंगोली को लेकर विवाद शुरू हुआ जो देखते ही देखते झड़प में बदल गया। पुलिस पर भी पत्थरबाजी की गई। स्थानीय पुलिस के अनुसार, कुछ अज्ञात लोगों की जानबुझकर की गई ये साजिश की थी।


मिली जानकारी के अनुसार, शहर मिलीवाडा इलाके में रविवार रात को किसी अज्ञात शख्स ने रंगोली बनाकर उस पर 'आई लव मोहम्मद' लिख दिया। सुबह सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल होने लगा। मुस्लिम समुदाय ने इसे पैगंबर मोहम्मद का अपमान मानकर विरोध जताया। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग पुलिस स्टेशन के बाहर प्रदर्शन करने के लिए एकत्र हुए। पुलिस ने लोगों को सड़क से शांतिपूर्ण तरीके से जाने को कह रही थी, मगर भीड़ बेकाबू हो गई पत्थरबाजी शुरू कर दी।

विवादित रंगोली को लेकर बवाल

पुलिस को हालात काबू करने के लिए हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा। पत्थरबाजी में 7 पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना के संबंध में अहिल्यानगर के एसपी सोमनाथ घर्गे ने बताया कि, आज सुबह विवादित रंगोली बनाने के संबंध में कोतवाली पुलिस स्टेशन में एक शिकायत दर्ज की गई। मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया और मुसलमान संतुष्ट थे। मगर लगभग 9:30 बजे लगभग 100-150 मुसलमान संभाजीनगर रोड पर कोटला पॉइंट पर इकट्ठा हुए। 

पत्थरबाजी में 7 पुलिसकर्मी घायल

एसपी सोमनाथ ने बताया कि हम मुस्लिम समुदाय के लोगों को समझाने की कोशिश की और उन्हें चेतावनी भी दी लेकिन वे सुनने को तैयार नहीं थे। उन्होंने पत्थरबाजी शुरू कर दी। हमने उन्हें तितर-बितर करने के लिए बल प्रयोग किया। हमने 30 से अधिक पत्थरबाजों को अपनी हिरासत में ले लिया है और प्राथमिकी दर्ज की गई है। फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण है। हमारी पुलिस रूट मार्च कर रही है। हमने दोनों पक्षों के साथ बैठकें भी कीं है। 
 

Advertisement

यह भी पढ़ें: UP: मां का दर्द सुन पिघला CM योगी का कलेजा, कर दिया ये वादा

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड