केजरीवाल टू आतिशी: लंबी चिक-चिक के बाद PWD ने आखिरकार Atishi को दे दिया दिल्ली CM हाउस

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को सिविल लाइंस स्थित 6, फ्लैगस्टाफ रोड बंगला शुक्रवार को औपचारिक रूप से आवंटित कर दिया गया है। 2 दिन पहले आतिशी को इस बंगले को खाली

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi Chief Minister Atishi
विवादों में घिरा बंगला औपचारिक रूप से दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को आवंटित | Image: X

Delhi CM House: दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को सिविल लाइंस स्थित 6, फ्लैगस्टाफ रोड बंगला शुक्रवार को औपचारिक रूप से आवंटित कर दिया गया है। 2 दिन पहले आतिशी को इस बंगले को खाली करने के लिए कथित तौर पर मजबूर किया गया था।

लोक निर्माण विभाग (PWD) की ओर से जारी प्रस्ताव पत्र में कहा गया है कि बंगला सौंपे जाने और सामान की सूची बनाने की उचित प्रक्रिया पूरी करने के बाद सिविल लाइंस स्थित बंगला औपचारिक रूप से आतिशी को आवंटित कर दिया गया है।

इस महीने की शुरुआत में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से 6, फ्लैगस्टाफ रोड बंगला खाली किए जाने के बाद से ही ये आम आदमी पार्टी (AAP), भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) और उपराज्यपाल कार्यालय के बीच विवाद का केंद्र बना हुआ था।

अचानक बदला दिल्ली का राजनीतिक परिदृश्य

Advertisement

दिल्ली का राजनीतिक परिदृश्य अरविंद केजरीवाल के तिहाड़ जेल से लौटने के बाद बदला है। पूरे घटनाक्रम में दिल्ली में सरकार का नेतृत्व बदल गया, केजरीवाल की जगह आतिशी मुख्यमंत्री बन गईं और उनके कैबिनेट में शामिल एकाद मंत्री भी बदल गए। दरअसल अरविंद केजरीवाल ने हाल में मुख्यमंत्री पद छोड़ने के कुछ दिनों बाद सरकारी आवास खाली कर दिया था और दूसरी जगह शिफ्ट हो गए थे, जिसके बाद PWD विभाग ने मुख्यमंत्री आवास को सील कर दिया था।

PWD विभाग ने CM आवास पर क्यों लगाया ताला? 

Advertisement

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को सिविल लाइंस स्थित अपने आवास में शिफ्ट हुए दिन ही हुए थे कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बंगला खाली करने को कह दिया, जबकि लोक निर्माण विभाग को खुद आतिशी चला रही हैं। दिलचस्प बात ये है कि PWD अधिकारियों की एक टीम यहां पहुंची और बाद में आतिशी को अपना सामान सरकारी आवास से हटाना भी पड़ा। एक मिनी ट्रक को सीएम आवास से एक अलमारी और कुछ कार्डबोर्ड बॉक्स लेकर निकलते देखा गया।

आम आदमी पार्टी ने दावा किया कि आतिशी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बंगले में शिफ्ट हुईं, जबकि PWD अधिकारियों का कहना था कि अरविंद केजरीवाल से विभाग को संपत्ति का आधिकारिक तौर पर 'हैंडओवर' होना अभी बाकी था, इसलिए उन्होंने CM हाउस को सील कर दिया गया।

ये भी पढ़ें- Donald Trump के इस चुनावी ऐलान पर केजरीवाल का BJP पर तंज; बोले- फ्री की रेवड़ी अमेरिका पहुंची…

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 DINESH BEDI
पब्लिश्ड