अपडेटेड 21 December 2022 at 15:16 IST

Madhya Pradesh में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अजीबोगरीब अंदाज में जताया अपना विरोध, खाया भूसा

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के गुना में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे हैं। बीते दिन स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अजीबोगरीब अंदाज में अपना विरोध व्यक्त किया।

Follow : Google News Icon  
| Image: self

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के गुना जिले में संविदा पर तैनात स्वास्थ्य कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे हैं। सरकार के खिलाफ इन संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अजीबोगरीब अंदाज में अपना विरोध व्यक्त किया। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की सरकार से नाराजगी इस कदर बढ़ गई कि उन्होंने सरकार से अपनी मांग मनवाने के लिए भूसा खाकर प्रदर्शन करना पड़ा। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने भूसा खाकर सरकार का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कराने की कोशिश की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार ने उन्हें नियमित किए जाने का वादा किया था, जिसे सरकार ने अब तक पूरा नहीं किया है। 

बता दें कि गुना जिले के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी हड़ताल पर हैं। गुना जिला चिकित्सालय के बाहर शास्त्री पार्क के गेट पर धरना दे रहे हैं। इसी हड़ताल के चलते सरकार से अपनी मांग मनवाने के लिए कर्मचारियों ने भूसा खा कर अपना विरोध जताया। हड़ताल के समर्थन में संयुक्त कर्मचारी मोर्चा भी उतर आया और संयुक्त मोर्चा के सहयोग से सभी संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने पंक्तिबद्ध होकर भूसा खाया और विरोध प्रदर्शन किया। 

स्वास्थ्य कर्मचारियों ने बताई अपनी पीड़ा

इन संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का कहना है कि इतने अल्प वेतन में कार्य कर रहे हैं कि जो मानदेय मिलता है, वह मानदेय हमारा 15 से 20 दिन में ही खत्म हो जाता है। शेष दिन हम या तो भूखे रहते हैं या हमें उधार लेकर अपनी जीविका चलाना पड़ती है। कभी-कभी तो हमें भूखे पेट ही रहना पड़ता है। 

प्रदर्शनकारियों ने कहा, 'इन सभी समस्याओं पर शासन का ध्यान नहीं है, इसलिए आज हम सब साथ भूसा खाने को मजबूर है। संविदा का प्रत्येक साथी चाहे, वह किसी भी कैडर का हो, हर व्यक्ति अपनी क्षमता से अधिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहा है। कोरोना काल में हम लोगों ने हमारे परिवार और अपनी जान की चिंता ना करते हुए आमजन की सेवा की। हमने अपनी जान हथेली पर रखकर कार्य किया, परंतु सरकार हमारी नियमितीकरण की मांग और निष्कासितों की बहाली की मांग की अनदेखी कर रही है।'

Advertisement

यह भी पढ़ें: UPSC कैंड‍िडेट्स को पुल‍िस ने ह‍िरासत में ल‍िया, द‍िल्‍ली में इस बात को लेकर कर रहे थे प्रदर्शन

यह भी पढ़ें: सीमा पार से ड्रोन हमलों में आई तेजी पर रास में जताई गई चिंता, सरकार से ठोस कार्रवाई की मांग

Advertisement

Published By : Dalchand Kumar

पब्लिश्ड 21 December 2022 at 15:16 IST