सचिन पायलट को बनाया पंजाब का प्रभारी, सुरेजवाला को गुजरात का प्रभार; भूपेश बघेल को मिली इस स्‍टेट की जिम्‍मेदारी, कांग्रेस में बड़ा फेरबदल

पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने पार्टी संगठन में बड़ा बदलाव किया है। कांग्रेस ने पंजाब में महासचिव प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी अब सचिन पायलट को दे दी है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Congress replaces  Bhupesh Baghel with Sachin Pilot as Punjab general secretary
सचिन पायलट को बनाया पंजाब का प्रभारी, सुरेजवाला को गुजरात का प्रभार; भूपेश बघेल को मिली इस स्‍टेट की जिम्‍मेदारी, खींचतान के बीच कांग्रेस में बड़ा फेरबदल | Image: X

पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने पार्टी संगठन में बड़ा बदलाव किया है। कांग्रेस ने पंजाब में महासचिव प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी अब सचिन पायलट को दे दी है। इसके साथ ही, जो भूपेश बघेल अब तक पंजाब के प्रभारी थे, उन्हें असम में नई जिम्मेदारी महासचिव प्रभारी के तौर पर दे दी गई है। इसके अलावा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और गुजरात के प्रभारी को भी बदला गया है।

वहीं महासचिव रणदीप सुरजेवाला को गुजरात का प्रभारी बनाया गया। सुरजेवाला पहले की तरह कर्नाटक के प्रभारी बने रहेंगे। कांग्रेस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि गुजरात का प्रभार छिनने के बावजूद मुकुल वासनिक महासचिव बने रहेंगे।

पार्टी ने कई पदाधिकारियों को बदला

कांग्रेस पार्टी ने सुखदेव भगत को छत्तीसगढ़ का इंचार्ज बनाया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने तुरंत प्रभाव से पार्टी के कई पदाधिकारियों को राज्यों के लिए AICC महासचिव और प्रभारी के तौर पर फिर से नियुक्त किया है। इसमें रणदीप सिंह सुरजेवाला को गुजरात का महासचिव प्रभारी, डॉ. सिरिवेल्ला प्रसाद को महाराष्ट्र का प्रभारी, पी. वी. मोहन को आंध्र प्रदेश का प्रभारी बनाया है।

Advertisement

वहीं कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला कर्नाटक के महासचिव प्रभारी के तौर पर अतिरिक्त ज़िम्मेदारी भी संभालेंगे। कांग्रेस ने कहा कि पार्टी इन निवर्तमान महासचिवों और प्रभारियों के योगदान की सराहना करती है। वहीं जितेंद्र सिंह, रमेश चेन्निथला, मणिकम टैगोर, मुकुल वासनिक AICC महासचिव के तौर पर काम करते रहेंगे।

पंजाब में खींचतान के बीच लिया गया बड़ा फैसला

Advertisement

बता दें कि पंजाब कांग्रेस में बीते कई दिनों से सियासी घमासान जारी है। पार्टी के अंदर पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग गुट के बीच मतभेद नजर आ रहे हैं। इस मामले को लेकर भूपेश बघेल ने दोनों गुटों के नेताओं से पंजाब में जाकर कई बार मुलाकात की थी।

इसे भी पढ़ें- नए काम में कुछ लोग फूफा बन जाते हैं...UPI, बुलेट ट्रेन और नई संसद का जिक्र का SRCC से PM मोदी का विपक्ष पर हमला, बोले- देश के विकास से कुछ लोग परेशान
 

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड