अपडेटेड 7 June 2024 at 21:21 IST
कांग्रेस निर्लज्जता की सीमा पार कर गई, 3 चुनाव में भी पार नहीं कर पाए 99 का आंकड़ा- गिरिराज सिंह
बेगूसराय से BJP के सांसद गिरिराज सिंह ने इंडी गठबंधन और कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि INDI गठबंधन थेथरोलॉजी पर काम करता है।
- भारत
- 2 min read

बेगूसराय से भारतीय जनता पार्टी के सांसद गिरिराज सिंह ने इंडी गठबंधन और कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि INDI गठबंधन थेथरोलॉजी पर काम करता है। नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री थे और रहेंगे।
राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि जो व्यक्ति तीन चुनाव में भी 99 नहीं पार कर पाया वह जश्न मना रहा है, कांग्रेस निर्लज्जता की सीमा पार गई है। इस टुकड़े-टुकड़े गठबंधन को वोट कहां मिला? जितना अकेले भाजपा को मिला उससे भी कम इनके गठबंधन को मिला। राहुल गांधी पर देश की जनता ने तीन चुनाव (2014, 2019 और 2024) में विश्वास नहीं किया।
9 जून को शपथ लेंगे प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे नरेंद्र मोदी
नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण की टाइमिंग फाइनल हो गई है। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी किए गए प्रेस रिलीज के अनुसार, नरेंद्र मोदी 9 जून को शाम 7 बजकर 15 मिनट पर प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।
Advertisement
मोदी NDA संसदीय दल के नेता चुने गए
नरेंद्र मोदी NDA संसदीय दल के नेता चुने गए हैं। पुराने संसद भवन के सेंट्रल हॉल में आयोजित NDA की बैठक में नरेंद्र मोदी को नेता चुनने का प्रस्ताव शुक्रवार को ध्वनिमत से पास हो गया। राजनाथ सिंह ने एनडीए की बैठक में इस प्रस्ताव को रखा था। उसके बाद बारी-बारी से NDA में सहयोगी दलों के प्रमुखों ने प्रस्ताव का अनुमोदन किया। बाद में सर्वसम्मति से मोदी को नेता चुनने के प्रस्ताव को पास किया गया।
Advertisement
Published By : Deepak Gupta
पब्लिश्ड 7 June 2024 at 21:12 IST