CM धामी के जाते ही मंच पर मचा बवाल, कांग्रेस विधायक हरीश धामी ने फेंका माइक-तोड़ी कुर्सियां; हंगामे का VIDEO वायरल

पिथौरागढ़ के धारचूला में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यक्रम के बाद उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब मुख्यमंत्री के मंच से उतरते ही कांग्रेस विधायक हरीश धामी ने जमकर बवाल काटा। वे गुस्से में माइक फेंकने और कुर्सियां तोड़ने लगे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Congress MLA Harish Dhami Video: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में जौलजीबी मेले के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के भाषण के बाद मंच पर जमकर हंगामा और तोड़फोड़ हुई। कार्यक्रम में बोलने तक का मौका न मिलने से नाराज कांग्रेस विधायक हरीश सिंह धामी का गुस्सा फूट पड़ा। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री के खिलाफ नाराजगी जाहिर की और खूब भला-बुरा कहा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कांग्रेस विधायक हरीश धामी के संबोधन के बीच साउंड सिस्टम बंद होने से वे अपना आपा खो बैठे। इसके तुरंत बाद उन्होंने गुस्से में माइक ऑपरेटर की ओर फेंक दिया। वहीं उनके समर्थकों ने जमकर हंगामा किया। वे उत्तेजित होकर मंच पर रखा सामान फेंकने लगे।

कांग्रेस विधायक ने काटा बवाल

सामने आए वीडियो में हरीश धामी माइक और कुर्सियां उठाकर फेंकते दिखे। वे और उनके समर्थक मंच पर लगे सामान को लात मारकर तोड़ते और साउंड सिस्टम संभाल रहे लोगों के साथ धक्का-मुक्की करते नजर आए। इस दौरान विधायक समर्थकों को काबू करने की कोशिश में जुटे पुलिसकर्मियों के भी हाथ-पांव फूल गए।

सीएम धामी को कहा ‘कायर’

इसके बाद विधायक हरीश धामी एक बार फिर मंच पर चढ़े और सीएम धामी को 'कायर' करार दिया। उनका गुस्सा ऐसा फूटा कि उन्होंने सीएम धामी को धारचूला विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का चैलेंज तक कर दिया। विधायक ने कहा कि अगर पार्टी उन्हें आदेश देती है तो वे किसी भी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के तैयार हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि वे मुख्यमंत्री को हरा सकते हैं।

Advertisement

भाजपा ने विधायक के व्यवहार की आलोचना की

इस घटना पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा जिला मंत्री रघुवीर सिंह ने सार्वजनिक मंच से विधायक के व्यवहार की कड़ी निंदा करते हुए उन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि पांच सालों में क्षेत्र में कोई काम न होने के कारण विधायक हरीश धामी चुनाव में हार के डर से घबराए हुए हैं। सिंह ने यह भी दावा किया कि प्रदेश में तीसरी बार भाजपा सरकार बनने की संभावनाओं से विधायक पूरी तरह परेशान हैं।

यह भी पढ़ें: 'अखिलेश यादव वहां जा रहे, जहां हमने 400 साल तक नमाज पढ़ी', सपा प्रमुख के अयोध्या दौरे पर भड़के ओवैसी
 

Advertisement
Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड