'जबरन स्पीकर के चैंबर में घुसे 20-25 सांसद, गाली-गलौज की...', केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष पर लगाया बड़ा आरोप

Kiren Rijiju Allegation: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस सांसदों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि स्पीकर ओम बिरला के चैंबर में कांग्रेस सांसद जबरन घुसे और उनके साथ गाली-गलौज भी की। रिजिजू ने दावा किया कि वहां केसी वेणुगोपाल और प्रियंका गांधी भी मौजूद थीं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Kiren Rijiju
किरेन रिजिजू का बड़ा आरोप | Image: File photo

Parliament Budget Session 2026: संसद के बजट सत्र के दौरान हंगामा जारी है। अब केंद्रीय संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष पर बड़े आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के 20-25 सांसद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के चैंबर में जबरन घुसे और उनके साथ गाली-गलौज की। रिजिजू ने कहा कि इस दौरान वहां केसी वेणुगोपाल और प्रियंका गांधी भी मौजूद थीं। उन्होंने रोकने की जगह सांसदों को बढ़ावा दिया।

मंत्री ने कहा कि स्पीकर तो बहुत नरम हैं, नहीं तो वो और भी कठोर कदम उठा सकते थे। ये कोई तरीका होता है क्या?"

स्पीकर बहुत दुखी हैं- रिजिजू

किरेन रिजिजू ने कहा, "स्पीकर बहुत दुखी हैं। मैंने स्पीकर से बात भी की है। वे (कांग्रेस MPs) स्पीकर के चैंबर में गए और उन्हें गालियां दीं, बुरी बातें कहीं। फिर स्पीकर ने एक रूलिंग दी, जिसका पालन नहीं हुआ। राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें बोलने के लिए किसी की परमिशन की जरूरत नहीं है। वह अपनी मर्जी से बोलेंगे, बिना किसी नियम के... जब तक चेयर से परमिशन नहीं मिलती, सदस्य सदन में नहीं बोल सकते। यहां तक ​​कि प्रधानमंत्री भी चेयर की परमिशन से ही बोलेंगे। हर कोई परमिशन लेकर ही बोलता है।"

'यहां बच्चों जैसा बर्ताव न करें राहुल गांधी'

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने आगे कहा कि मैं उन्हें सबक नहीं सिखा सकता। मुझे समझ नहीं आता कि वह किस दुनिया में रहते हैं। कौन सी आइडियोलॉजी उनके कामों को चलाती है? कांग्रेस के सीनियर सदस्यों को उन्हें समझाना चाहिए कि पार्लियामेंट ऐसे नहीं चल सकती। यहां बच्चों जैसा बर्ताव न करें।

Advertisement

विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव

इस बीच विपक्ष की ओर से संसद में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया गया है। लोकसभा सचिवालय के सूत्रों के अनुसार, बिरला ने फैसला किया है कि अविश्वास प्रस्ताव पर अंतिम निर्णय होने तक आसन पर नहीं बैठेंगे। बिरला ने लोकसभा महासचिव उत्पल कुमार सिंह को विपक्ष के नोटिस की जांच कर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढे़ं: पूर्व सेना प्रमुख नरवणे की किताब पर जारी बवाल के बीच दिल्ली पुलिस ने जारी किया नोटिस, पेंगुइन इंडिया से मांगे सवालों के जवाब

Advertisement
Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड