पूरा देश मना रहा आजादी का जश्न लेकिन स्वतंत्रता दिवस समारोह में लगातार दूसरे साल भी शामिल नहीं हुए राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे; आखिर क्यों?

देश आजादी का 80वां सालगिरह मना रहा है। तिरंगा फहराने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित किया। लेकिन इस साल भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल नहीं हुए हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Congress leaders Rahul Gandhi, Mallikarjun Kharge skip Independence Day event for second straight year
पूरा देश मना रहा आजादी का जश्न लेकिन लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह में इस साल भी शामिल नहीं हुए राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे; आखिर क्यों | Image: X

देश आजादी का 80वां सालगिरह मना रहा है। तिरंगा फहराने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित किया। लेकिन इस साल भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल नहीं हुए हैं। यह लगातार दूसरा साल है जब दोनों नेता विपक्ष लाल किला पर मौजूद नहीं हैं। अब तक कांग्रेस की तरफ से राहुल गांधी और  मल्लिकार्जुन खड़गे के अनुपस्थित होने के पीछे की वजह नहीं बताई गई है।

आपको बता दें कि साल 2024 के स्वतंत्रता दिवस समारोह में राहुल गांधी को पीछे की कतार में बिठाया गया था जिस पर कांग्रेस ने सवाल उठाए थे। तब कांग्रेस ने कहा था कि केंद्र सरकार नेता प्रतिपक्ष की इज्जत नहीं करती है। तब कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा था कि छोटे मन के लोगों से बड़ी चीजों की उम्मीद करना बेमानी है। नेता प्रतिपक्ष को स्वतंत्रता दिवस समारोह में पांचवीं पंक्ति में बिठा कर सरकार ने अपनी कुंठा जरूर दिखाई, लेकिन इससे राहुल गांधी को कोई फर्क नहीं पड़ता है।

सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तनाव

दोनों प्रमुख नेताओं की यह गैरमौजूदगी संसद के हाल ही में संपन्न हुए मानसून सत्र के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच बढ़े तीखे तनाव की पृष्ठभूमि में देखी जा रही है। गुरुवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुए इस सत्र के दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर कामकाज न होने का आरोप लगाया।

Advertisement

20 जुलाई को छात्रों के संसद मार्च से शुरू हुए इस सत्र में 12 विधेयक पारित किए गए, हालांकि इनमें से केवल पेपर लीक रोकने वाले कानून पर ही विस्तृत चर्चा हो सकी।

विपक्ष ने चाय पार्टी का किया था बहिष्कार

सत्र के समापन के बाद कांग्रेस ने तृणमूल कांग्रेस और समाजवादी पार्टी जैसे सहयोगी दलों के साथ मिलकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा आयोजित पारंपरिक चाय पार्टी का भी बहिष्कार किया था।
 

Advertisement

इसे भी पढ़ें- Independence Day 2026: कास्ट, क्वालिटी और स्केल… लाल किले से PM मोदी ने किया शक्ति की सप्तधारा का आह्वान
 

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड