कौन हैं Aviva Baig, जो बनेंगी प्रियंका गांधी की बहू? बेटे रेहान वाड्रा संग सगाई के चर्चे
Priyanka Gandhi Son Raihan Vadra Engagement With Aviva Baig: प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा की सगाई के चर्चे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक रेहान ने 7 सालों तक दिल्ली की रहने वाली अवीवा बेग को डेट किया। अब दोनों शादी करने वाले हैं।
- भारत
- 2 min read

Raihan Vadra- Aviva Baig: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा जल्द नए रोल में नजर आ सकती हैं। वो सास बनने वाली है। जी हां, प्रियंका के बेटे रेहान वाड्रा की सगाई के चर्चे हैं। बताया जा रहा है कि रेहान और अवीवा बेग पिछले सात सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों परिवारों ने इस रिश्ते को लेकर अपनी सहमति भी दे दी। ऐसे में आइए जानते है कौन हैं अवीवा बेग, जिन पर रेहान वाड्रा का दिल आया और वो जल्द प्रियंका की बहू बनेंगी?
कौन हैं अवीवा बेग?
अवीवा बेग दिल्ली की ही रहने वाली हैं। उनका फैमिली वाड्रा परिवार के काफी करीब मानी जाती है। अवीवा ने अपनी शुरुआती पढ़ाई दिल्ली के मॉडर्न स्कूल से की। इसके बाद ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी से मीडिया कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में डिग्री ली।
एक नामी परिवार से ताल्लुक रखने के साथ ही अवीवा की खुद की भी अपनी पहचान है। उनकी इंस्टाग्राम प्रोफाइल के मुताबिक वो फोटोग्राफर और प्रोड्यूसर हैं। अवीवा की कई तस्वीरें नेशनल और इंटरनेशनल पोर्टलों और प्रकाशनों में जगह हासिल कर चुकी है। उन्होंने 'यू कैनॉट मिस दिस' (इंडिया आर्ट फेयर, 2023) और 'द इल्यूजरी वर्ल्ड' (2019) जैसी कई प्रदर्शनियों में अपनी कला का प्रदर्शन किया है। इतना ही नहीं वो एक राष्ट्रीय स्तर की फुटबॉल खिलाड़ी रह चुकी हैं।
रेहान ने दिल्ली से की पढ़ाई, फिर गए लंदन
रेहान वाड्रा एक विजुअल आर्टिस्ट है। फोटोग्राफी उनका बचपन का जुनून रहा है। रेहान ने देहरादून के ‘द दून स्कूल’ से पढ़ाई की है। इसी स्कूल से देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी पढ़ाई की थी। शुरुआती पढ़ाई के बाद वो लंदन चले गए और एसओएएस यूनिवर्सिटी से अपनी डिग्री पूरी की। रेहान का कला और फोटोग्राफी के प्रति झुकाव है और वो राजनीति और लाइमलाइट से दूर ही रहते हैं।
Advertisement
7 सालों से रिलेशनशिप में हैं रेहान- अवीवा
रिपोर्ट्स के मुताबिक रेहान वाड्रा और अवीवा बेग पिछले सात साल से रिलेशनशिप में हैं। हाल ही में रेहान ने अवीवा को शादी के लिए प्रपोज किया। दोनों कब शादी के बंधन में बंधेंगे, ये जानकारी तो अब तक सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि शादी से जुड़ा फैसला दोनों फैमिली आपसी सहमति और सुविधा के अनुसार ही लेंगे।