अपडेटेड 19 February 2024 at 18:57 IST

Kamal Nath का वो किस्सा, जब संजय गांधी के लिए जज से लड़े, जाना पड़ा जेल; आज कांग्रेस छोड़ने की नौबत

Kamal Nath News : कमलनाथ गांधी परिवार के सबसे वफादार नेता रहे हैं। इंदिरा गांधी के दौर से ही कमलनाथ का गांधी परिवार से लगाव रहा है।

Follow : Google News Icon  
Kamalnath and Sanjay gandhi
संजय गांधी और कमलनाथ | Image: Facebook/File

Kamal Nath : कमलनाथ वो व्यक्ति, जिन्होंने अपनी राजनीतिक पारी गांधी और नेहरू परिवार के साथ शुरू की। कमलनाथ मतलब मध्य प्रदेश में कांग्रेस के प्रमुख चेहरा और गांधी परिवार के खासमखास नेता। दशकों से कमलनाथ का नेहरू-गांधी परिवार से जुड़ाव रहा है। कमलनाथ ने गांधी परिवार की तीन पीढ़ियों के साथ काम किया है। हालांकि कांग्रेस के साथ दशकों के इस सफर को कमलनाथ यहीं विराम दे सकते हैं। खबरें हैं कि कांग्रेस नेता कमलनाथ जल्द कांग्रेस छोड़ सकते हैं। कमलनाथ अपने बेटे नकुलनाथ और कई विधायकों-नेताओं के साथ बीजेपी में जा सकते हैं।

कमलनाथ गांधी परिवार के सबसे वफादार नेता रहे हैं। इंदिरा गांधी के दौर से ही कमलनाथ का गांधी परिवार से लगाव है। उन्हें पूर्व प्रधानमंत्रियों इंदिरा गांधी और राजीव गांधी का विश्वास हासिल रहा, जिनकी विचारधारा का वो समर्थन करते थे। कमलनाथ का कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी से भी अच्छा तालमेल रहा। कमलनाथ की वफादारी और गांधी परिवार से रिश्ते का आकलन करने के उदाहरण कई हैं, लेकिन एक मशहूर किस्सा संजय गांधी और कमलनाथ की दोस्ती का है, जो सबसे अहम कड़ी है।

संजय गांधी के साथ कमलनाथ (Image: Kamalnath/Facebook)

कमलनाथ का वो मशहूर किस्सा

एक वक्त था, जब नारा दिया गया- "इंदिरा के दो हाथ- संजय गांधी और कमलनाथ।' लोगों के बीच कमलनाथ पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के तीसरे बेटे के रूप में मशहूर थे। उससे भी मशहूर 1970 के दशक में कमलनाथ और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बेटे संजय गांधी की दोस्ती थी। देहरादून के दून स्कूल के पूर्व छात्र कमलनाथ और संजय गांधी दोस्त थे। यही दोस्ती ने कमलनाथ को गांधी परिवार के करीब लेकर आई।

संजय सिंह और कमलनाथ की दोस्ती का मशहूर किस्सा जेल जाने की घटना से जुड़ा है। बताया जाता है कि इमरजेंसी के बाद जब 1979 में जनता पार्टी की सरकार बनी तो संजय गांधी को जेल भेज दिया गया था। संजय गांधी की एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। कमलनाथ संजय गांधी के करीबी थे तो उन्होंने खुद संजय का साथ देने के लिए जज के साथ लड़ाई कर डाली थी। ऐसा करके संजय के साथ कमलनाथ जेल चले गए थे।

Advertisement
संजय गांधी के साथ कमलनाथ (Image: Kamalnath/Facebook)

यह भी पढ़ें: 370 सीट पर जीत श्यामा प्रसाद को करेंगे समर्पित : PM मोदी

जब इंदिरा ने कमलनाथ को कहा तीसरा बेटा

गांधी परिवार के नजदीकियों के साथ कमलनाथ कांग्रेस पार्टी में आए। कमलनाथ पहली बार 1980 में 7वीं लोकसभा के लिए चुने गए थे। जब कमलनाथ ने 1980 में पहली बार चुनाव लड़ा था, तब इंदिरा गांधी ने (छिंदवाड़ा में) एक जनसभा को संबोधित करते हुए कमलनाथ को अपने तीसरे बेटे के रूप में पेश किया था। कमलनाथ पहली बार 1980 में 7वीं लोकसभा के लिए चुने गए थे। वो 9 बार लोकसभा में छिंदवाड़ा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। फिलहाल वो छिंदवाड़ा से विधायक हैं।

Advertisement

अभी कमलनाथ बदल सकते हैं पाला

पिछले कुछ दिनों से कमलनाथ के पाला बदलने की अटकलें हैं। कांग्रेस पार्टी से नाराजगी का कारण कमलनाथ का कथित तौर पर कांग्रेस में अपमान और राज्यसभा चुनावों से दूर रखा जाना है। ऐसा कहा जा रहा है कि वो राज्यसभा सीट नहीं मिलने से भी नाखुश हैं और पिछले साल के अंत में हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी उनके विरोध में हैं।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस के नाराज विधायकों से मिले बसंत सोरेन, दिया ये बड़ा बयान

Published By : Amit Bajpayee

पब्लिश्ड 18 February 2024 at 11:35 IST