कांग्रेस ‘परजीवी पार्टी’ है: भाजपा अध्यक्ष नड्डा का आरोप

BJP अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शनिवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस एक ‘‘परजीवी पार्टी’’ है और कहा कि यह पार्टी चुनाव जीतने के लिए क्षेत्रीय दलों पर निर्भर रहती है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
JP Nadda
JP Nadda | Image: PTI/File

BJP अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शनिवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस एक ‘‘परजीवी पार्टी’’ है और कहा कि यह पार्टी चुनाव जीतने के लिए क्षेत्रीय दलों पर निर्भर रहती है।

तेलंगाना की कांग्रेस सरकार की पिछले एक साल की कथित विफलताओं को उजागर करने के लिए भाजपा की तेलंगाना इकाई द्वारा आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि यह सबसे पुरानी पार्टी राज्यों में चुनाव जीतने के लिए बड़े-बड़े वादे करती है, लेकिन सत्ता में आने के बाद लोगों को धोखा देती है।

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस एक परजीवी पार्टी है। परजीवी पार्टी वह होती है जो पेड़ से लता की तरह चिपकी रहती है और पेड़ से ताकत लेकर खड़ी होने की कोशिश करती है। यह उस पेड़ को सुखा देती है।’’

उन्होंने कहा कि वह उस पार्टी को भी ‘‘डूबा’’ देती है जिसके सहारे वह खड़ी होती है।

Advertisement

तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश का उदाहरण देते हुए नड्डा ने कहा कि कांग्रेस वहीं जीतती है जहां क्षेत्रीय पार्टी उसे चुनाव जितवाती है।

Advertisement

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस पार्टी बैसाखियों पर खड़ी पार्टी है।’’

Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड