कांग्रेस ने संपत्तियों की देखभाल के लिए बनाया विभाग, सिंगला होंगे प्रभारी

कांग्रेस ने देश भर में अपनी संपत्तियों की देखभाल के लिए बुधवार को एक नये विभाग का गठन किया जिसका प्रभारी पंजाब के पूर्व मंत्री विजय इंदर सिंगला को बनाया गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Congress
Congress | Image: PTI

कांग्रेस ने देश भर में अपनी संपत्तियों की देखभाल के लिए बुधवार को एक नये विभाग का गठन किया जिसका प्रभारी पंजाब के पूर्व मंत्री विजय इंदर सिंगला को बनाया गया है। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।

सिंगला पार्टी के वरिष्ठ नेता अजय माकन के साथ कांग्रेस पार्टी के संयुक्त कोषाध्यक्ष भी हैं। पंजाब के पूर्व मंत्री सिंगला संगरूर से लोकसभा सदस्य भी रहे हैं।

विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष (मल्लिकार्जुन खरगे) ने देश भर में मौजूद कांग्रेस पार्टी की संपत्तियों की देखरेख के लिए एक नए एआईसीसी विभाग का गठन किया है और विजय इंदर सिंगला को तत्काल प्रभाव से विभाग का एआईसीसी प्रभारी नियुक्त किया है। वह एआईसीसी के संयुक्त कोषाध्यक्ष बने रहेंगे।’’

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने इंदिरा भवन में नए पार्टी मुख्यालय के उद्घाटन के दौरान पार्टी नेताओं से उन संपत्तियों को वापस लेने के लिए कानूनी सहारा लेने का आग्रह किया था जो दल में पहली बार हुए विभाजन के समय कांग्रेस के कब्जे में थीं। उन्होंने पार्टी नेताओं से हर जिले में पार्टी मुख्यालय बनाने का भी आग्रह किया।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: क्या बदलापुर मामले में आरोपित 5 पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज करेगी?

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड