राष्ट्रपति मुर्मू पर सोनिया-राहुल की टिप्पणी संथाल समुदाय और ओडिशा का अपमान है: CM माझी

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने शुक्रवार को सोनिया गांधी और राहुल गांधी द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर की गई टिप्पणियों को लेकर कांग्रेस से तत्काल माफी मांगने की मांग की और कहा कि ये ओडिशा के लोगों और संथाल समुदाय का अपमान है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Odisha CM Mohan Manjhi
Odisha CM Mohan Manjhi | Image: X@MohanMOdisha

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने शुक्रवार को सोनिया गांधी और राहुल गांधी द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर की गई टिप्पणियों को लेकर कांग्रेस से तत्काल माफी मांगने की मांग की और कहा कि ये ओडिशा के लोगों और संथाल समुदाय का अपमान है। माझी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के जरिए देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति के प्रति कथित अनादर पर जारी बहस पर अपनी राय व्यक्त की।

मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘सोनिया गांधी की टिप्पणी- ‘बेचारी, राष्ट्रपति अंत तक बहुत थक गई थीं’ और राहुल गांधी की ‘उबाऊ’ संबंधी टिप्पणियों ने न केवल भारत की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति का अपमान किया है बल्कि संथाल समुदाय और ओडिशा के लोगों तथा राष्ट्र के लोकतांत्रिक मूल्यों का भी अपमान किया है।’’ माझी ने कहा कि ओडिशा की रहने वालीं राष्ट्रपति मुर्मू लाखों लोगों, विशेषकर आदिवासी और हाशिए के समुदायों की आकांक्षाओं का प्रतीक हैं और वह अपनी दृढ़ता, समर्पण तथा सेवा के जरिए ही सर्वोच्च संवैधानिक पद पर पहुंची हैं।

कांग्रेस पर बरसे CM माझी

माझी ने कहा, ‘‘सोनिया गांधी और राहुल गांधी द्वारा भारत की राष्ट्रपति के खिलाफ की गईं अपमानजनक टिप्पणियां अत्यंत निंदनीय हैं और कांग्रेस पार्टी के अभिजात्यवादी और तिरस्कारपूर्ण रवैये को उजागर करती हैं।’’ माझी ने कहा, ‘‘ओडिशा के लोगों की ओर से मैं इन अपमानजनक टिप्पणियों की कड़ी निंदा करता हूं। भारत के लोग हमारे संवैधानिक प्रमुख के प्रति इस तरह के अपमान को बर्दाश्त नहीं करेंगे और कांग्रेस नेतृत्व को तत्काल माफी मांगनी चाहिए।’’

सोनिया गांधी ने क्या कहा था?

राष्ट्रपति के अभिभाषण के तुरंत बाद कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा को संसद परिसर में इस पर चर्चा करते देखा गया। सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में सोनिया गांधी को कथित तौर पर यह कहते सुना गया, ‘‘राष्ट्रपति, अंत तक बहुत थक गई थीं...बेचारी, वह मुश्किल से बोल पा रही थीं।’’

Advertisement

यह भी पढ़ें:सैफ मामले से 'बर्बाद' हुई इस आदमी की जिंदगी! मदद के लिए आगे आया ये शख्स

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड