'कांग्रेस-INDI ब्लॉक लोकतंत्र के लिए खतरा', छत्तीसगढ़ के CM साय का विपक्ष पर तीखा हमला, कहा- यह वही पार्टी है जिन्होंने....

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि लोकतंत्र को कांग्रेस और INDI गठबंधन से खतरा है। आरोप लगाया कि कांग्रेस जब चुनाव हारती थी तो संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाती थी, लेकिन जब जीतती थी तो उन पर भरोसा जताती थी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Congress and INDI alliance are threat to democracy Chhattisgarh CM
छत्तीसगढ़ के CM साय का विपक्ष पर तीखा हमला | Image: ANI

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कांग्रेस और INDI गठबंधन पर लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए तीखा प्रहार किया। CM विष्णु देव साय ने आपातकाल, अनुच्छेद 356 के तहत चुनी हुई राज्य सरकारों को भंग करने और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (EVM) की आलोचना करने जैसी घटनाओं का हवाला देते हुए कांग्रेस और INDI ब्लॉक को आड़ें हाथों लिया।

उन्होंने कहा कि "लोकतंत्र को कांग्रेस और INDI गठबंधन से खतरा है। यह वही कांग्रेस है जिसने अपने स्वार्थ के लिए बार-बार लोकतंत्र की हत्या की है। आज, कांग्रेस और INDI गठबंधन का लोकतंत्र के बारे में बात करना वाकई हास्यास्पद है।"

लोकतंत्र को कांग्रेस- INDI गठबंधन से खतरा

CM विष्णु देव साय ने कांग्रेस और INDI गठबंधन पर तीखा प्रहार करते हुए कहा "लोकतंत्र को कांग्रेस और INDI गठबंधन से खतरा है। यह वही कांग्रेस है जिसने अपने स्वार्थ के लिए बार-बार लोकतंत्र की हत्या की है। उन्होंने देश में आपातकाल थोपा था।

आपातकाल के दौरान, कांग्रेस ने गैर-कांग्रेसी नेताओं को जेल में डाल दिया और प्रेस की स्वतंत्रता को दबा दिया। कई मौकों पर, उन्होंने अनुच्छेद 356 का दुरुपयोग करके लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई राज्य सरकारों को भी भंग कर दिया। आज, कांग्रेस और INDI गठबंधन का लोकतंत्र के बारे में बात करना वाकई हास्यास्पद है।"

Advertisement

चुनाव हारने पर EVM पर दोष लगाना कांग्रेस की पुरानी आदत

EVM और चुनावी प्रक्रिया पर विपक्ष की टिप्पणियों पर निशाना साधते हुए साई ने आरोप लगाया कि कांग्रेस जब चुनाव हारती थी तो संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाती थी, लेकिन जब जीतती थी तो उन पर भरोसा जताती थी। उन्होंने कहा "वे चुनाव प्रक्रिया और EVM पर सवाल उठाते हैं। जब वे हारते हैं, तो इन संवैधानिक संस्थाओं को दोष देते हैं। लेकिन जब वे जीतते हैं, तो अचानक उन्हीं EVM और चुनाव आयोग पर पूरा भरोसा जताने लगते हैं।"

LoP का आरोप, ट्रंप कर रहे PM मोदी को कंट्रोल

वहीं, इससे पहले नेता प्रतिपक्ष (LoP) राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमने-सामने बहस की चुनौती देते हुए दावा किया कि वह पांच मिनट के अंदर साबित कर सकते हैं कि प्रधानमंत्री 'देशद्रोही' हैं और उन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कंट्रोल कर रहे हैं।

Advertisement

गांधी ने कहा, "मैंने नरेंद्र मोदी को आमने-सामने बहस का चैलेंज दिया था। वह इस बहस के लिए जिसे चाहें जज बना सकते हैं। मैं देश को गारंटी देता हूं कि नरेंद्र मोदी मेरे सामने नहीं बैठ सकते। मैं गारंटी दे सकता हूं कि बहस शुरू होने के पांच मिनट के अंदर, मैं साबित कर दूंगा कि नरेंद्र मोदी 'देशद्रोही' हैं और डोनाल्ड ट्रंप उन्हें कंट्रोल करते हैं।"

ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल: 'TMC दफ्तर' से ₹1.2 करोड़ बरामद, पुलिस कार्रवाई को पार्टी ने बताया 'मनगढ़ंत साजिश'
 

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड