Vande Mataram Row: सोनिया गांधी के खिलाफ भाजपा नेता ने दर्ज कराई शिकायत, जानिए क्‍या-क्या लगाए हैं आरोप?

कर्नाटक के मंगलूरू में भाजपा नेताओं ने कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ उरवा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Complaint Filed Against Sonia Gandhi Over Alleged Disrespect To ‘Vande Mataram’
Vande Mataram Row: सोनिया गांधी के खिलाफ भाजपा नेताओं ने दर्ज कराई शिकायत, जानिए क्‍या-क्या लगाए हैं आरोप? | Image: X

कर्नाटक के मंगलूरू में भाजपा नेताओं ने कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ उरवा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। यह शिकायत स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' को गाने के दौरान सोनिया गांधी के हाव-भाव को लेकर हुए विवाद के बाद की गई है। BJP नेता विकास पुत्तूर ने कहा, "पूरे भारत ने कल कांग्रेस पार्टी की हरकतें देखी हैं।

कांग्रेस पार्टी हमेशा से 'वंदे मातरम' की विरोधी रही है। कल कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यालय में झंडा फहराने के कार्यक्रम के दौरान, जब 'वंदे मातरम' बजाया जा रहा था तो सोनिया गांधी ने कार्यक्रम में बाधा डाली। हमने और देश ने देखा कि वह बाधा डाल रही थीं और अपने पार्टी कार्यकर्ताओं को 'वंदे मातरम' रोकने के लिए कह रही थीं।"

क्या बोले BJP नेता विकास पुत्तूर

उन्होंने आगे कहा कि यह कानूनी कार्रवाई के दायरे में आता है। आज 'वंदे मातरम' हमारे राष्ट्रगान 'जन गण मन' के बराबर है. जो कोई भी इसका अपमान करता है चाहे उसका पद या ताकत कुछ भी हो, उस पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि इसलिए मैंने सोनिया गांधी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और FIR दर्ज कराने के लिए उरवा पुलिस स्टेशन में आधिकारिक शिकायत की है।

Advertisement

क्‍या है पूरा मामला?

15 अगस्त को 80वें स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस मुख्यालय पर ध्‍वजारोहण के दौरान 'वंदे मातरम्' गाया जा रहा था। तभी कांग्रेस नेता सोनिया गांधी अपने बगल में खड़े खरगे की ओर इशारा करते हुए कुछ कहते नजर आईं। वंदे मातरम गान के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सोनिया गांधी के बातचीत करने पर विवाद खड़ा हो गया है। बीजेपी ने कांग्रेस पर 'वंदे मातरम' का अपमान करने का आरोप लगाया है।

Advertisement

जबकि, कांग्रेस ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि 'वंदे मातरम्' का गायन रोकने की कोशिश नहीं की गई और सोनिया गांधी सिर्फ कांग्रेस अध्यक्ष के लिए कुर्सी लाने को कह रही थीं। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा, 'कांग्रेस अध्यक्ष काफी देर से खड़े थे, सोनिया जी उनके लिए कुर्सी लाने को कह रही थीं'।

मनोज तिवारी ने कांग्रेस नेतृत्व पर साधा निशाना

BJP सांसद मनोज तिवारी ने सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि वंदे मातरम् का पूरा संस्करण बजने के दौरान कांग्रेस नेताओं की असहजता कैमरे में दिखाई दी। तिवारी ने कहा कि इससे राष्ट्रीय गीत को लेकर कांग्रेस का रवैया सामने आता है।

इसे भी पढ़ें- UP: वाराणसी एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान यात्री के लाइसेंसी पिस्‍टल से अचानक चली गोली, दो लोगों को लगे छर्रे; लहुलुहान हालत में अस्‍पताल में भर्ती

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड